IPL 2025 RCB vs DC: आईपीएल 2025 का 24वां मैच बीते दिन एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट से शानदार जीत हासिल की। दिल्ली की ये इस सीजन लगातार चौथी जीत है। केएल राहुल इस मैच में दिल्ली की जीत के हीरो रहे। अकेले राहुल आरसीबी के गेंदबाजों पर भारी पड़े। जीत के बाद राहुल ने पिच पर ऐसा सेलिब्रेशन मनाया कि कहीं न कहीं अब आरसीबी फैंस को मिर्ची जरूर लगेगी। लग रहा है आरसीबी से भारी चूक हो गई है, जिसके चलते अब फ्रेंचाइजी पछता रही होगी।
मेगा ऑक्शन में आरसीबी से हो गई चूक?
केएल राहुल इस बार दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा है। उससे पहले कई साल तक राहुल लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा और टीम के कप्तान भी थे, लेकिन मेगा ऑक्शन 2025 से पहले एलएसजी ने राहुल को रिलीज कर दिया था। जिसके बाद हर किसी को लग रहा था कि मेगा ऑक्शन में आरसीबी जरूर केएल राहुल पर भरोसा जताएगी और एकबार फिर से केएल आरसीबी के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे, लेकिन ऐसा हो न सका। आरसीबी ने मेगा ऑक्शन में राहुल को खरीदने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई और दिल्ली कैपिटल्स ने इस खिलाड़ी को 14 करोड़ रुपये में खरीदा।
दिल्ली कैपिटल्स के लिए अब राहुल का प्रदर्शन काफी अलग दिख रहा है। पिछले सीजन राहुल को उनकी स्लो बल्लेबाजी के लिए काफी ट्रोल किया गया था, लेकिन अब नए सीजन में राहुल अलग ही अंदाज में दिख रहे हैं। राहुल ने सीएसके के खिलाफ शानदार 77 रन की पारी खेली थी, वहीं अब आरसीबी के खिलाफ उन्होंने नाबाद 93 रन की पारी खेली है।
दिल्ली की जीत में चमके राहुल
इस मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 163 रन बनाए थे। जिसके बाद दिल्ली ने इस स्कोर को 17.5 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। मैच में राहुल ने 53 गेंदों पर 93 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 6 छक्के शामिल थे। जीत के बाद राहुल ने काफी गर्मजोशी से सेलिब्रेशन किया था।
ये भी पढ़ें:- RCB vs DC: केएल राहुल के खास सेलिब्रेशन का क्या था मतलब? जीत के बाद हुआ खुलासा
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
36 mins agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
2 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
3 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
4 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
5 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
5 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
6 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines