IPL 2025 RCB vs DC: आरसीबी बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच के बाद अब सोशल मीडिया पर केएल राहुल का सेलिब्रेशन जमकर वायरल हो रहा है। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में राहुल ने अकेले आरसीबी के मुंह से जीत छीन ली थी। जिसके बाद राहुल ने पिच पर बल्ला घुमाया और छाती पर हाथ मारकर कहा ये मेरा ग्राउंड है, मेरा घर है। वहीं मैच के बाद आरसीबी के बल्लेबाज टिम डेविड को राहुल के इस सेलिब्रेशन की नकल उतारते हुए देखा गया।
टिम डेविड ने उतारी नकल
आरसीबी के खिलाफ केएल राहुल का बल्ला जमकर चला। राहुल ने आरसीबी के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। इस मैच में बल्लेबाजी करते हुए राहुल ने 7 चौके और 6 छक्के के साथ नाबाद 93 रन की पारी खेली थी। दिल्ली कैपिटल्स को जीत दिलाने के बाद राहुल ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में खास सेलिब्रेशन किया। वहीं मैच के बाद आरसीबी के विस्फोटक बल्लेबाज टिम डेविड को फाफ डु प्लेसिस के सामने राहुल के इस खास सेलिब्रेशन की नकल उतारते हुए देखा गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दिल्ली को मिली लगातार चौथी जीत
दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस सीजन अक्षर पटेल की कप्तानी में कमाल का प्रदर्शन कर रही है। गेंदबाजी से लेकर बल्लेबाजी तक में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा है। अभी तक दिल्ली ने इस सीजन 4 मैच जीते हैं और सभी मैचों में अक्षर पटेल की टीम ने जीत हासिल की है। आरसीबी के खिलाफ दिल्ली ने सीजन-18 की लगातार चौथी जीत हासिल की है। इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स के 8 अंक हो गए हैं और टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर है।
राहुल के बल्ले से निकला लगातार दूसरा अर्धशतक
केएल राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए सीजन का पहला मैच मिस कर दिया था। जिसके बाद दूसरे मैच में उनकी वापसी हुई। अभी तक महज 3 मैच में राहुल 185 रन बना चुके हैं। जिसमें राहुल ने लगातार 2 अर्धशतक लगाए हैं। इससे पहले सीएसके के खिलाफ केएल के बल्ले से 77 रन की पारी निकली थी।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: केएल राहुल की धांसू पारी ने कर दिया आथिया शेट्टी का दिल गार्डन-गार्डन, ऐसा था रिएक्शन
संबंधित खबरें
LIVE: भारत-वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मैच आज, रांची में होगी भिडंत
29 mins agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए रजत पाटीदार ने ठोका दावा
34 mins agoIND A vs AUS A: भारत को मिली लगातार दूसरी हार, ऋतुराज-पडिक्कल फिर हुए फ्लॉप
1 hr agoSA vs AUS: स्टीव स्मिथ ने हासिल किया बड़ा कीर्तिमान
1 hr ago2026 के बचे हुए महीनों में कितने मैच खेलेगा भारत? नोट करें पूरा शेड्यूल
1 hr agoAUS A के खिलाफ फेल हो गए भारत के 3 स्टार बल्लेबाज
2 hrs agoऋतुराज की खुली पोल, ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दूसरे वनडे में भी रहे फ्लॉप
2 hrs ago33 गेंदों पर 0 रन... ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड
2 hrs agoचोट की मार झेल रही टीम इंडिया, 32 खिलाड़ी पहुंचे रिहैब सेंटर, हुए खुलासे
3 hrs agoसंजू हो रहे फ्लॉप, फिर भी वैभव को नहीं मिलेगा मौका? आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines