IPL 2025: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज हैरी ब्रूक को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा था। वहीं सीजन की शुरुआत से कुछ दिन पहले ही हैरी ब्रूक ने आईपीएल 2025 से अपना नाम वापस ले लिया था, जिसके बाद नियमानुसार हैरी पर 2 साल बैन लगा दिया गया था। हाल ही में हैरी ब्रूक को व्हाइट बॉल क्रिकेट में इंग्लैंड टीम का कप्तान चुना गया और अब हैरी ने आईपीएल में बैन लगने पर पहली बार चुप्पी तोड़ी है।
आईपीएल से बैन होने पर क्या बोले हैरी ब्रूक?
हेडिंग्ली में पत्रकारों से बात करते हुए ब्रूक ने कहा वह अपने इंग्लैंड करियर पर ध्यान केंद्रित करने के लिए फ्रैंचाइजी प्रतियोगिताओं को छोड़ देंगे। ब्रूक का कहना है कि “उन्होंने मुझे नहीं बताया है। लेकिन अगर मुझे प्रतिबंधित किया जाता है, तो यह उचित है। ये नियम उन्होंने बनाए हैं, लेकिन मैं इंग्लैंड के लिए क्रिकेट खेलने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हूं।”
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: अपने घर में RCB का बना ‘मजाक’, ना चाहकर भी इस शर्मनाक रिकॉर्ड पर किया कब्जा
आगे ब्रूक ने कहा “यहां-वहां थोड़ा-बहुत पैसा गंवाने के बाद भी मैं इंग्लैंड के लिए खेलने के लिए तैयार हूं। मैं अभी भविष्य में कोई भी फ्रेंचाइजी क्रिकेट नहीं खेलूंगा और मैं इंग्लैंड और उनके साथ होने वाले सभी मैचों को प्राथमिकता दूंगा।”
आईपीएल 2025 की शुरुआत से पहले गवर्निंग काउंसिल ने एक नया नियम पेश किया था, जिसमें कहा गया कि अगर कोई खिलाड़ी नीलामी में चुने जाने के बाद आखिरी समय में अपना नाम वापस ले लेता है तो उसे 2 साल के लिए नीलामी में हिस्सा लेने से बैन कर दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें:- RCB vs DC: केएल राहुल के सेलिब्रेशन की टिम डेविड ने उतारी नकल, सामने आया VIDEO
संबंधित खबरें
LIVE: भारत-वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मैच आज, रांची में होगी भिडंत
29 mins agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए रजत पाटीदार ने ठोका दावा
34 mins agoIND A vs AUS A: भारत को मिली लगातार दूसरी हार, ऋतुराज-पडिक्कल फिर हुए फ्लॉप
1 hr agoSA vs AUS: स्टीव स्मिथ ने हासिल किया बड़ा कीर्तिमान
1 hr ago2026 के बचे हुए महीनों में कितने मैच खेलेगा भारत? नोट करें पूरा शेड्यूल
1 hr agoAUS A के खिलाफ फेल हो गए भारत के 3 स्टार बल्लेबाज
2 hrs agoऋतुराज की खुली पोल, ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दूसरे वनडे में भी रहे फ्लॉप
2 hrs ago33 गेंदों पर 0 रन... ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड
2 hrs agoचोट की मार झेल रही टीम इंडिया, 32 खिलाड़ी पहुंचे रिहैब सेंटर, हुए खुलासे
3 hrs agoसंजू हो रहे फ्लॉप, फिर भी वैभव को नहीं मिलेगा मौका? आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines