Hardik Pandya IPL 2025: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने सोमवार को रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्हीं के घर में 12 रन से रोमांचक जीत दर्ज की। टीम ने इसी के साथ 2015 के बाद से वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई के खिलाफ अपना पहला मैच जीता। टीम की एक और हार के बाद मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या काफी निराश दिखे।
उन्होंने मैच खत्म होने के बाद कहा, ‘यह रनों का मेला था। विकेट वाकई बहुत अच्छा था। मैं बस यही सोच रहा था कि हम फिर से दो हिट से चूक गए। मेरे पास कहने के लिए ज्यादा कुछ नहीं है। आप बल्लेबाजों को रोक सकते हैं, लेकिन मैं गेंदबाजों पर कठोर नहीं होना चाहता। यह एक मुश्किल ट्रैक था और हमारे पास ज्यादा ऑप्शन नहीं थे।’
हार्दिक ने की बुमराह की तारीफ
टीम में बुमराह के होने से दुनिया की कोई भी टीम बहुत खास बन जाती है। वह आया और उसने अपना काम किया। उसे पाकर मैं बहुत खुश हूं। जीवन में कभी पीछे मत हटो। हमेशा इसके पॉजिटिव एंगल को देखो। मैदान पर जाओ, अपने जीवन का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलने की कोशिश करो और खुद का सपोर्ट करो। हम सभी उनका समर्थन कर रहे हैं। बस उम्मीद है कि नतीजे हमारे पक्ष में आएगा।’
क्रुणाल पांड्या ने आखिरी ओवर में पलटा गेम
मैच में तिलक वर्मा की फिफ्टी और हार्दिक की धुआंधार पारी की वजह से एक समय मुंबई की टीम जीत के मुहाने पर पहुंच गई थी। लेकिन आखिरी ओवर में क्रुणाल पांड्या ने गेम पूरी तरह बदल दिया और अपनी टीम को रोमांचक जीत दिलाई। इस जीत के बाद आरसीबी पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। टीम के चार मैचों के बाद छह पॉइंट्स हैं।
यह भी पढ़ें: MI vs RCB: पल-पल पलटी बाजी, हार्दिक-तिलक की मेहनत पर क्रुणाल ने फेरा पानी, आरसीबी ने मुंबई को दी मात
संबंधित खबरें
IND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
4 mins agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
7 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
55 mins agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
1 hr agoदूसरी पारी में बेअसर रहे मोहम्मद शमी, 1 विकेट लेकर करना पड़ा संतोष
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
1 hr agoLIVE: भारत को मिली पहली सफलता, अक्षर पटेल ने ज्वेल एंड्रयू को भेजा पवेलियन
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
2 hrs agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
2 hrs ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines