Hardik Pandya IPL 2025: पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस को सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अपने घर में 12 रनों से हार मिली। मुंबई की टीम बेशक हार गई, लेकिन मैच में तिलक वर्मा ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 56 रन बनाए। आरसीबी के खिलाफ तिलक काफी हद तक अपनी टीम को जीत के करीब पहुंचा चुके थे, लेकिन आखिर में मुंबई के हाथ से जीत फिसल गई। लखनऊ के खिलाफ पिछले मुकाबले में उनके बैट से गेंद का कनेक्शन सही से नहीं हो पा रहा था। इसके बाद टीम ने उनको रिटायर आउट करने का फैसला किया, जिस पर काफी बवाल हुआ था। इस मामले पर अब मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या का बयान सामने आया है।
आरसीबी के खिलाफ मैच के बाद हार्दिक ने तिलक की पारी को लेकर कहा, ‘तिलक बहुत शानदार खेला। आखिरी मैच में भी बहुत सारी चीजें हुई। लोगों ने उनके बारे में बहुत सी बातें की, लेकिन किसी को भी यह नहीं पता था कि उस दिन उनको चोट लग गई थी। उनकी उंगली की वजह से यह एक टेक्निकल कॉल थी। कोच को लगा कि यह ही सही ऑप्शन है और कोई नया खिलाड़ी यह काम अच्छे से कर पाएगा।’
यह भी पढ़ें: ‘डर’ की वजह से महज 27 साल की उम्र में लिया संन्यास, भारत के खिलाफ किया था यादगार डेब्यू
हम मिडिल ऑर्डर में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए- हार्दिक
आरसीबी के खिलाफ तिलक की पारी पर हार्दिक ने कहा, ‘आज उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। इस तरह के मैचों में पावरप्ले बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। कुछ ओवरों में हम मिडिल ऑर्डर में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए, जिससे हम फिर से टारगेट का पीछा करने में पीछे रह गए। किसी भी टीम को रोकना आसान नहीं है, खासकर इस मैदान पर। आरसीबी की टीम ने जिस तरह से यह कमाल किया, वह अविश्वसनीय था।’
क्या था पूरा मामला?
बता दें कि पिछले मैच में एलएसजी के खिलाफ 203 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस ने तिलक को 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर रिटायर्ड आउट कर दिया था, क्योंकि उनके बल्ले से बड़े शॉट नहीं निकल पा रहे थे। उस समय तिलक 23 गेंदों पर 25 रन बनाकर खेल रहे थे। तिलक को आउट दिए जाने का फैसला कई फैंस और पूर्व क्रिकेटरों को पसंद नहीं आया और उन्होंने इसकी जमकर आलोचना की।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: RCB के खिलाफ मिली हार के बाद फूटा हार्दिक पांड्या का गुस्सा, बताया किस वजह से मिली हार
संबंधित खबरें
वर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
7 mins agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
30 mins agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
1 hr agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
1 hr agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
1 hr agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
2 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
2 hrs agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
2 hrs agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
3 hrs agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines