IPL 2025 GT vs SRH: आईपीएल 2025 में बीते दिन गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला गया। राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में शुभमन गिल की गुजरात टाइटंस ने पैट कमिंस की सनराइजर्स को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस मैच में गुजरात टाइटंस के लिए कप्तान शुभमन गिल ने शानदार पारी खेली, लेकिन फिर भी गिल प्लेयर ऑफ द मैच नहीं पाए। टीम के दूसरे खिलाड़ी ने इसमें बाजी मारी।
ये खिलाड़ी बना प्लेयर ऑफ द मैच
इस मैच में गुजरात टाइटंस की गेंदबाजी काफी शानदार रही है। जिसके चलते अपनी मजबूत बल्लेबाजी के लिए जानी जाने वाली सनराइजर्स की टीम 20 ओवर में 152 रन ही बना पाई। गुजरात की तरफ से एक बार फिर मोहम्मद सिराज ने कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया। सिराज ने गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में महज 17 रन देकर 4 विकेट चटकाए। सिराज ने इस मैच में ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा और सिमरजीत सिंह को अपना शिकार बनाया था। इस शानदार प्रदर्शन के चलते सिराज को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
गिल ने खेली थी नाबाद 61 रन की पारी
इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकल 152 रन बनाए थे। हैदराबाद की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए नीतीश रेड्डी ने सबसे ज्यादा 31 रन की पारी खेली थी। इसके बाद गुजरात टाइटंस की टीम ने इस लक्ष्य को 16.4 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया था।
गुजरात की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए कप्तान शुभमन गिल ने 43 गेंदों पर नाबाद 61 रन की पारी खेली, जिसमें 9 चौके शामिल थे। इसके अलावा वाशिंगटन सुंदर ने 49 रन बनाए थे। सुंदर अपने पहले आईपीएल अर्धशतक से 1 रन से चूक गए थे।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: गुजरात के खिलाफ मिली हार के बाद फूटा कमिंस का गुस्सा, बताया- किस वजह से मिली हार
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
1 hr agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
2 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
3 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
3 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
3 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
4 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
4 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines