IPL 2025 GT vs MI: मुंबई इंडियंस एलिमिनेटर मैच में गुजरात टाइटंस को हराकर क्वालीफयर 2 में पहुंच गई है। इस मैच में मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी काफी शानदार रही लेकिन गेंदबाजी में टीम थोड़ा संघर्ष करती दिखी थी। बल्लेबाजी में पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने मोर्चा संभाला था और 81 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। इसके अलावा गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह सबसे किफायती गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 ओवर में महज 27 रन देकर वाशिंगटन सुंदर की अहम विकेट अपने नाम की थी। इन दोनों के अलावा मुंबई इंडियंस की जीत का साइलेंट हीरो एक अनकैप्ड खिलाड़ी निकला, जिसमें जीत में अहम भूमिका निभाई।
अश्विनी कुमार बने जीत के ‘साइलेंट हीरो’
तेज गेंदबाज अश्विनी कुमार एलिमिनेटर मैच में मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे, हालांकि इम्पैक्ट प्लेयर की लिस्ट में रखा हुआ था और इस मैच में उन्होंने अपना इम्पैक्ट दिखाया भी। जब गुजरात टाइटंस की पकड़ मैच पर मजबूत दिख रही थी, तब कप्तान हार्दिक पांड्या ने इस खिलाड़ी को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर बुलाया। गेंदबाजी के दौरान अश्विनी ने गुजरात के बल्लेबाजों को दबाव में लाया।
पारी के आखिरी ओवर में तो अश्विनी ने महज 3 रन देकर 1 विकेट चटकाया था। बुमराह के बाद अश्विनी एलिमिनेटर मैच में मुंबई के दूसरे सबसे किफायती गेंद रहे। उन्होंने 3.3 ओवर में महज 28 रन देकर 1 विकेट हासिल किया था। बीच के ओवर्स में अश्विनी कुमार ने अपनी गेंदबाजी से काफी इम्पैक्ट डाला।
रोहित शर्मा बने प्लेयर ऑफ द मैच
इस अहम मुकाबले में मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया। हालांकि जब रोहित 3 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे तब उनको एक जीवनदान मिल गया था। इस मैच में रोहित को 2 मौके मिले थे, जिसका हिटेमैन ने भरपूर फायदा उठाया। रोहित ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 50 गेंदों पर 81 ररन बनाए थे। इस दौरान रोहित के बल्ले से 9 चौके और 4 छक्के निकले थे। इस शानदार पारी के लिए रोहित को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था।
ये भी पढ़ें:- GT vs MI: बुमराह की कोच जयवर्धने से लड़ाई? वायरल तस्वीरों ने सनसनी मचाई
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
1 hr agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
3 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
4 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
5 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
6 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
6 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
8 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines