IPL 2025: बीती रात आईपीएल 2025 का दूसरा शेड्यूल सामने आ चुका है। 17 मई से फिर से इसकी शुरुआत होने जा रहा है वहीं 3 जून को आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। लीग मैचों के लिए तो 6 वेन्यू सामने आ चुके हैं, लेकिन प्लेऑफ के लिए अभी तक वेन्यू सामने नहीं आया है। ऐसे में फैंस के मन में सवाल उठ रहा है क्या आईपीएल 2025 का फाइनल कोलकाता के ईडन गार्डन्स की बजाय किस दूसरे मैदान पर होगा? इसको लेकर बड़ी जानकारी भी सामने निकलकर आ रही है।
इस मैदान पर हो सकता है फाइनल
आईपीएल 2025 के पहले शेड्यूल के अनुसार फाइनल मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर होना तय था, लेकिन अब इसमें बदलाव देखने को मिल सकता है। दरअसल भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते टूर्नामेंट को एक सप्ताह के लिए निलंबित कर दिया गया था। जिसके बाद अब टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल भी बदल गया है और फाइनल मैच अब 25 मई नहीं बल्कि 3 जून को खेला जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स की जगह अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा सकता है। हालांकि इसको लेकर अभी तक बीसीसीआई ने ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है।
क्यों बदला जा सकता है फाइनल का वेन्यू?
रिपोर्ट के मुताबिक फाइनल का वेन्यू बदलने का मुख्य कारण 3 जून के आस-पास कोलकाता में खराब मौसम को माना जा रहा है। क्योंकि 3 जून को कोलकाता में खराब मौसम और भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है। बीसीसीआई द्वारा फाइनल मुकाबले को कोलकाता से अहमदाबाद स्थानांतरित करने की संभावना है। जहां तक मौसम की स्थिति का सवाल है, ईडन गार्डन्स में 3 जून को लगभग 65% वर्षा होने की संभावना है।
अभी बचे है 17 मैच
आईपीएल 2025 में अभी 17 मैच ओर खेले जाएंगे। इनमें एक मैच वो भी है जो 8 मई को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच धर्मशाला में खेला जा रहा था, जिसको भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच रद्द कर दिया गया था। ये मैच अब 24 मई को जयपुर में खेला जाएगा।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: फाइनल की डेट सामने आते ही पंजाब किंग्स के लिए आई अच्छी खबर, 11 साल बाद होगा ऐसा
संबंधित खबरें
IPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
3 mins ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
40 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
1 hr agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
1 hr agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
1 hr agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
1 hr agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
3 hrs agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
3 hrs ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
3 hrs agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines