IPL 2025: आईपीएल 2025 का फाइनल मैच अब 25 मई की जगह 3 जून होगा। बीसीसीआई ने नया शेड्यूल जारी कर दिया है। 17 मई से सीजन-18 की फिर से शुरुआत होने जा रही है और पहला मैच आरसीबी और केकेआर के बीच खेला जाएगा। वहीं आईपीएल 2025 का नया शेड्यूल सामने आने के बाद पंजाब किंग्स के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। बता दें, 9 मई को भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच आईपीएल 2025 को 1 सप्ताह के लिए निलंबित कर दिया गया था।
पंजाब किंग्स के लिए अच्छी खबर
आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में कमाल का प्रदर्शन किया है। जिसके चलते टीम प्लेऑफ में पहुंचने की प्रबल दावेदार भी है। वहीं अब आईपीएल के इतिहास में 11 साल के बाद तीसरी बार ऐसा देखने को मिल रहा है जब जून में फाइनल मैच खेला जाएगा। इससे पहले साल 2008 और साल 2014 में फाइनल मैच हुए थे।
दूसरी तरफ जब-जब आईपीएल में फाइनल मैच जून में हुआ है तब-तब पंजाब किंग्स की टीम प्लेऑफ में पहुंची है। साल 2008 में पंजाब किंग्स सेमीफाइनल तक पहुंची थी तो वहीं साल 2014 में पंजाब किंग्स ने फाइनल तक का सफर तय किया था। अब एक बार फिर से फाइनल जून में होने जा रहा है और टीम प्लेऑफ में क्वालीफाई करने की दहलीज पर भी खड़ी है।
पॉइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर बनी पंजाब किंग्स
पंजाब किंग्स की कमान इस बार श्रेयस अय्यर के हाथों में हैं। जो कप्तानी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। अभी तक पंजाब किंग्स 11 मैच खेल चुकी है। जिसमें से टीम 7 मैचों में जीत हासिल कर चुकी है, जबकि टीम का एक मैच बारिश के चलते रद्द कर दिया गया था।
फिलहाल 15 अंक के साथ पंजाब किंग्स पॉइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर बनी हुई है और प्लेऑफ में पहुंचने की दावेदार है। पंजाब किंग्स का अगला मैच 18 मई को राजस्थान रॉयल्स के साथ होने वाला है। इस मैच को जीतकर पंजाब किंग्स प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना चाहेगी। दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है।
ये भी पढ़ें:- WTC 2025 फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का हुआ ऐलान, IPL 2025 में धमाल मचाने वाला बाहर
संबंधित खबरें
टीम इंडिया के बाद मुंबई टीम ने भी सूर्यकुमार यादव को दिया झटका
4 hrs agoIND vs NZ: टी-20 और वनडे सीरीज के लिए कैसा होगा टीम इंडिया का स्क्वाड?
5 hrs agoIndia vs Uruguay: कब, कहां और कैसे देखें भारत-उरुग्वे फुटबॉल मैच LIVE?
5 hrs agoवैभव OUT, अभिषेक-संजू ओपनर, पहले T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
6 hrs agoवैभव सूर्यवंशी पर अभिषेक शर्मा का बड़ा बयान, कहा - वह हमारी तरह नहीं है
7 hrs agoपाकिस्तान टी-20 टीम के नए कप्तान बने साहिबजादा फरहान
8 hrs agoIND vs PAK मुकाबला हुआ रद्द, WCL ने पाकिस्तान को दिखाया बाहर का रास्ता
8 hrs agoपहले टी-20I में बरसेंगे रन या विकेटों की लगेगी झड़ी? ऐसी है लखनऊ की पिच
8 hrs ago2027 वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज का दौरा करेगी टीम इंडिया!
9 hrs agoखतरे में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, एविन लुईस और शिमरोन हेटमायर बड़े दावेदार
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines