IPL 2025: आईपीएल 2025 का 19वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में गुजरात ने शानदार खेल दिखाते हुए सनराइजर्स को 7 विकेट से हरा दिया। इस मैच में हार के बाद हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने निराशा जताई।
कमिंस ने कही ये बात
इस मैच में हार के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने कहा, “विकेट थोड़ा धीमा था, जिससे बल्लेबाजी आसान नहीं थी। अगर शुरू में कुछ विकेट जल्दी गिरते हैं तो आप मैच में बने रहते हो। पिच ज़्यादा स्पिन नहीं कर रही थी और थोड़ी ओस भी थी, लेकिन गुजरात के बल्लेबाजों ने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की। आज उनके तेज गेंदबाज़ों के खिलाफ खेलना भी काफ़ी मुश्किल रहा।”
सिराज और गिल ने दिखाया दम
गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हैदराबाद ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 152 रन बनाए। हैदराबाद की तरफ से नितीश रेड्डी ने सबसे ज्यादा 31 रन और हेनरिक क्लासेन ने 27 रन बनाए। गुजरात की ओर से गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट लिए। प्रसिद्ध कृष्णा और आर साई किशोर को 2-2 विकेट मिले।
टारगेट का पीछा करते हुए गुजरात की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उन्होंने 16 रन पर 2 विकेट गंवा दिए। इसके बाद शुभमन गिल और वॉशिंगटन सुंदर ने शानदार साझेदारी की और टीम को जीत की ओर ले गए। गिल ने नाबाद 61 रन बनाए जबकि सुंदर ने 49 रन बनाए। गुजरात ने 16.4 ओवर में 3 विकेट खोकर 153 रन बनाकर मैच जीत लिया।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
4 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
5 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
6 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
6 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
6 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
6 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
7 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
8 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines