हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2025: पंजाब किंग्स की बेस्ट संभावित प्लेइंग XI, नंबर 3 पर श्रेयस अय्यर, गेंदबाजी में चहल मचाएंगे धमाल

IPL 2025: आईपीएल 2025 में श्रेयस अय्यर पंजाब किंग्स की कप्तानी करते हुए आएंगे। उनकी कप्तानी में पंजाब पहली बार आईपीएल का खिताब जीतने की कोशिश करेगी।

विज्ञापन

Punjab Kings best playing XI: पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 के लिए नए कप्तान का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में हैं। पंजाब ने नीलामी में श्रेयस अय्यर को 26.75 करोड़ की बड़ी कीमत देकर खरीदा था। श्रेयस अय्यर का कप्तानी का रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। उनकी कप्तानी में दिल्ली की टीम पहली बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची थी। इसके अलावा KKR ने 2024 में उन्ही की कप्तानी में आईपीएल का खिताब जीता था। पंजाब किंग्स ने अभी तक आईपीएल का खिताब नही जीता है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब की टीम अपने खिताबी सूखे को खत्म करेगी। आइये जानते हैं कि आईपीएल 2025 में पंजाब की बेस्ट प्लेइंग क्या हो सकती है।

जानें पंजाब की बेस्ट प्लेइंग XI

मेगा ऑक्शन में पंजाब ने खतरनाक खिलाड़ियों को खरीदने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। टीम में सलामी बल्लेबाज के रूप में प्रभसिमरन सिंह के साथ मार्कस स्टोइनिस नजर आ सकते हैं। स्टोइनिस एक ऑलराउंडर हैं, जो डेथ और पॉवरप्ले दोनों जगह पर गेंदबाजी कर सकते हैं। नंबर 3 पर श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी कर सकते हैं। नंबर 4 पर मैक्सवेल हो सकते हैं। टीम में फिनिशर के रूप में नेहल वढेरा और शशांक सिंह दिखाई दे सकते हैं। इसके बाद अजमतुल्ला उमरजेई, हरप्रीत बरार, मार्को यानसेन को प्लेइंग XI में जगह मिल सकती हैं। तेज गेंदबाजी की कमान अर्शदीप सिंह के हाथों में होगी। जबकि स्पिन विभाग में चहल नजर आ सकते हैं। चहल आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

 

आईपीएल 2025 के लिए पंजाब किंग्स की बेस्ट प्लेइंग इलेवन

विज्ञापन

प्रभसिमरन सिंह, मार्कस स्टोइनिस, श्रेयस अय्यर, ग्लेन मैक्सवेल, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, अजमतुल्ला उमरजेई, हरप्रीत बरार, मार्को यानसेन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

पंजाब किंग्स की पूरी टीम

बल्लेबाज: शशांक सिंह, श्रेयस अय्यर, नेहल वढेरा, हरनूर पन्नू, मुशीर खान, पायला अविनाश।

विज्ञापन

विकेटकीपर: प्रभसिमरन सिंह, विष्णु विनोद, जोश इंगलिस।

ऑलराउंडर: सूर्यांश शेडगे, हरप्रीत बराड़, मार्को यानसेन, आरोन हार्डी, अजमतुल्लाह उमरजई, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, प्रियांश आर्य, प्रवीण दुबे।

विज्ञापन

तेज गेंदबाज: अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर, विजयकुमार विशाक, कुलदीप सेन, जेवियर बार्टलेट, लॉकी फर्ग्यूसन।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola