Corbin Bosch: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया भर के नए और प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को मौका देने के लिए मशहूर है। ऐसे ही एक खिलाड़ी हैं कॉर्बिन बॉश, जो दक्षिण अफ्रीका के एक शानदार ऑलराउंडर हैं। कॉर्बिन बॉश 27 अप्रैल, 2025 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ मुंबई इंडियंस (एमआई) की तरफ से अपना पहला आईपीएल मैच खेल रहे हैं। आइये जानते हैं, कॉर्बिन बॉश के बारे में।
PSL में लग गया था एक साल का बैन
कॉर्बिन बॉश ने चोटिल मिशेल सेंटनर की जगह मुंबई इंडियंस की अंतिम एकादश में जगह बनाई है। हाल ही में वह अपने हमवतन लिज़ाड विलियम्स के चोटिल होने के बाद मुंबई की टीम में शामिल किए गए थे।
बॉश का यह डेब्यू उस समय हुआ है जब हाल ही में उन पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में खेलने से एक साल का बैन लगाया था। दरअसल पीएसएल 2025 के ड्राफ्ट में पेशावर जाल्मी ने उन्हें डायमंड पिक के तौर पर चुना था, लेकिन बॉश ने बाद में टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया था। इसी वजह से उन पर बैन लगा दिया गया।
बैन के बाद बॉश ने पीसीबी से माफी मांगी। उन्होंने कहा, “पीएसएल से हटने के अपने फैसले पर मुझे बहुत अफसोस है। मैं पाकिस्तान के लोगों, पेशावर जाल्मी के फैंस और पूरी क्रिकेट दुनिया से दिल से माफी मांगता हूं।”
कुछ ऐसा रहा है करियर
कॉर्बिन बॉश दाएं हाथ के तेज गेंदबाज और दाएं हाथ के मध्यक्रम के बल्लेबाज हैं। उन्होंने अब तक 86 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 59 विकेट लिए हैं और उनका सबसे ज्यादा स्कोर 81 रन रहा है।
बॉश 2014 में दक्षिण अफ्रीका की अंडर-19 विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। फाइनल में उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 15 रन देकर 4 विकेट लिए थे और उन्हें प्लेयर ऑफ द फाइनल चुना गया था।
घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बाद बॉश ने 2024 में दक्षिण अफ्रीका के सीनियर टीम के लिए डेब्यू किया। इसके अलावा बॉश ने SA20 लीग 2025 में एमआई केपटाउन के लिए खेलते हुए 11 विकेट चटकाए और टीम को चैंपियन बनाने में बड़ी भूमिका निभाई।
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
24 mins agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
1 hr agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
1 hr agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
2 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
3 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
4 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
4 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines