Yuzvendra Chahal Pilot: राजस्थान रॉयल्स के स्टार खिलाड़ी युजवेंद्र चहल मैदान और टीम के बीच अपने मस्ती-मजाक के लिए फेमस हैं। वह खुश रहने का कोई मौका नहीं छोड़ते। यही खासियत उन्हें अलग भी बनाती है। चहल इन दिनों आईपीएल में बेहतरीन फॉर्म में हैं। उन्होंने 6 मैचों में अब तक 11 विकेट चटका दिए हैं। पर्पल कैप चहल के पास आ चुकी है। इस बीच चहल का एक वीडियो क्रिकेट फैंस के बीच जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वह पायलट बनते नजर आ रहे हैं।
”आज जहाज तुम्हारा भाई चलाएगा”
राजस्थान रॉयल्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें चहल कॉकपिट में नजर आ रहे हैं। चहल इस दौरान पायलट से कहते हैं- ”आज जहाज तुम्हारा भाई चलाएगा।” इसके बाद चहल का चेहरा पायलट सीट पर नजर आता है। जिसके बैकग्राउंड में गाना चलता है- ”उड़ता ही फिरूं इन हवाओं में कहीं…।” राजस्थान रॉयल्स ने इस मजेदार वीडियो को शेयर कर लिखा- यह आपका कप्तान गा रहा है…
”भाई तुम बस विकेट उड़ाओ”
इस मजेदार वीडियो पर फैंस के कई कमेंट आए हैं। एक यूजर ने लिखा- मीम का बहुत सारा मैटेरियल रॉयल्स से आ रहा है। वहीं एक ने लिखा- कृप्या सभी से निवेदन है कि पैराशूट बांधकर छलांग लगाने के लिए तैयार रहें क्योंकि आज चहल भाई आपके पायलट हैं। वहीं एक ने लिखा- भाई तुम बस विकेट उड़ाओ।
केकेआर के खिलाफ खेलेंगे अगला मुकाबला
आपको बता दें कि युजवेंद्र चहल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े में शानदार गेंदबाजी की थी। जिसमें उन्होंने 4 ओवर में महज 11 रन दिए और 3 विकेट चटकाए। इस मैच को राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट से जीता था। रॉयल्स का अगला मुकाबला केकेआर के खिलाफ मंगलवार को होगा। जिसमें एक बार फिर चहल की गेंदबाजी का जलवा देखने को मिल सकता है। ये मुकाबला ईडन गार्डंस में खेला जाएगा।
ये भी पढ़ें: KKR vs RR Playing 11: कोलकाता के खिलाफ 2 बदलावों के साथ उतरेगी राजस्थान, दिग्गजों की होगी वापसी
ये भी पढ़ें: स्टार खिलाड़ी का 45 साल की उम्र में हुआ निधन, खेल जगत में शोक की लहर
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
7 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
8 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
9 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
9 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
10 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
10 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
11 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines