IPL 2024 Schedule Delhi Matches: इंडियन प्रीमियल लीग 2024 (आईपीएल) का शेड्यूल जारी हो चुका है। भारतीय मैदानों में दिखाई देने वाले क्रिकेट के इस रोमांच को लेकर फैंस का इंतजार गुरुवार को खत्म हो गया। पहले फेज के तहत 21 मैचों का शेड्यूल जारी किया गया है। हालांकि इसमें कोई भी मैच दिल्ली में नहीं है। ऐसे में फैंस को निराशा होना लाजिमी है। आइए जानते हैं कि आईपीएल 2024 का कोई भी मैच दिल्ली में शेड्यूल क्यों नहीं है, इसके पीछे की वजह क्या है?
मैदान पर टूट-फूट की चिंता
दिल्ली कैपिटल्स के होम ग्राउंड पर खेले जाने वाले मैचों को दिल्ली के बजाय विशाखापट्टनम में शेड्यूल किया गया है। दरअसल, दिल्ली में पहले फेज के मैच न कराने की एक वजह महिला प्रीमियर लीग (WPL) का होना है। क्रिकबज की खबर के अनुसार, बीसीसीआई ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) के शेड्यूल के कारण मैदान पर संभावित टूट-फूट की चिंताओं की वजह से दिल्ली के बाहर मैचों को रखने का विकल्प चुना है।
WPL के बाद होंगे 5 मुकाबले
जानकारी के अनुसार, डब्ल्यूपीएल का दूसरा फेज एलिमिनेटर और फाइनल सहित अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। ऐसे में मैदान पर लगातार 11 मैचों होंगे। जिससे बीसीसीआई और फ्रेंचाइजी दोनों ग्राउंड की स्थिति को लेकर चिंतित हैं। डब्ल्यूपीएल मैचों के बाद मैदान को थोड़ी राहत देना जरूरी है। माना जा रहा है कि दिल्ली कैपिटल्स बाद में अपने 5 लीग मैच दिल्ली में खेलेगी। डब्ल्यूपीएल के दिल्ली में मुकाबले 5 से 17 मार्च तक होंगे। इसकी शुरुआत 23 फरवरी से चिन्नास्वामी स्टेडियम में हो रही है।
वहीं विशाखापट्टनम में दर्शकों की बड़ी संख्या देखने को मिलती है। 31 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच और 3 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और केकेआर के बीच मुकाबला खेला जाएगा।
पहला मैच कब खेला आईपीएल का पहला मुकाबला?
आईपीएल की शुरुआत 22 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और आरसीबी के बीच मुकाबले से होगी। ये मैच 8 बजे से खेला जाएगा। अभी 21 मैच का ही शेड्यूल जारी किया गया है। संभवतया लोकसभा चुनाव की वजह से ही इतने मैचों का शेड्यूल जारी किया गया है। 2019 में भी आम चुनावों से आईपीएल की तारीखें टकराईं थीं। तब भी दो भागों में इसका आयोजन किया गया था।
पिछले साल शर्मनाक प्रदर्शन
आपको बता दें कि पिछले साल दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन बेहद शर्मनाक रहा था। कैपिटल्स की टीम 14 में से 9 मुकाबले हारकर नौवें स्थान पर रही थी। इस बार देखना होगा कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम विशाखापट्टनम के मैदान पर कैसा प्रदर्शन करती है।
ये भी पढ़ें: IPL 2024 Schedule: मुंबई इंडियंस से चेन्नई सुपर किंग्स तक, देखें सभी 10 टीमों का शेड्यूल
यह भी पढ़ें- IPL 2024 Schedule Announced: आईपीएल 17 का शेड्यूल जारी, RCB खेलेगी पहला मैच; कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले
संबंधित खबरें
रांची में रन बरसेंगे या स्पिनर्स का चलेगा जादू? जानें पिच का मिजाज
2 mins agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
7 mins agoमोहम्मद शमी ने अपनी पत्नी हसीन जहां को दिया करारा जवाब
45 mins agoफिर होगा IND vs PAK मुकाबला, U19 एशिया कप 2026 के शेड्यूल का हुआ ऐलान
1 hr agoकुसल मेंडिस चुने गए श्रीलंका टेस्ट टीम के नए कप्तान, बोर्ड का बड़ा फैसला
1 hr ago‘भुवनेश्वर पर कोई एहसान नहीं किया’, वसीम जाफर ने सेलेक्टर्स को दिया जवाब
1 hr agoकब होगी मोहम्मद शमी की टीम इंडिया में वापसी? आर अश्विन ने दिया बड़ा अपडेट
1 hr agoश्रीलंका को बड़ा झटका, धनंजय डी सिल्वा ने अचानक छोड़ी टेस्ट टीम की कप्तानी
2 hrs agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
2 hrs agoनाना पाटेकर को विराट कोहली और सचिन ने दी श्रद्धांजलि
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines