IPL 2024 Virat Kohli Angry: आईपीएल 2024 का आगाज चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के मैच के साथ हुआ। आरसीबी को हराकर सीएसके ने टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज किया। इस मैच में सीएसके ने आरसीबी को 6 विकेट से हराया। विराट कोहली की इस मैच में काफी समय के बाद क्रिकेट मैदान पर वापसी हुई। लेकिन विराट बल्लेबाजी में ज्यादा कमाल नहीं कर पाए थे, पहले मैच में कोहली महज 21 रन बनाकर आउट हुए।
अक्सर मैदान पर विराट कोहली का एग्रेसिव रूप देखने को मिलता है। ऐसा ही कुछ सीएसके और आरसीबी के मैच के दौरान देखने को मिला। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
कोहली ने रचिन रविंद्र को दी गाली!
न्यूजीलैंड के युवा खिलाड़ी रचिन रविंद्र पहली बार आईपीएल में खेल रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से रचिन ने पहले मैच में अच्छी बल्लेबाजी की। इस मैच में रचिन 15 बॉल पर 37 रन बनाकर आउट हुए थे। जब रचिन रविंद्र आउट हुए तो विराट कोहली काफी एग्रेसिव थे। इस दौरान विराट को कुछ बोलते हुए देखा गया। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि जब रचिन रविंद्र आउट हुए तो विराट ने गुस्से में उनको गाली दी। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई है।
कई यूजर्स का मानना है कि विराट कोहली ने अपने से 10-12 साल छोटे खिलाड़ी को गाली दी, जो काफी गलत है। वहीं कोहली के कुछ फैंस का मानना है कि विराट कोहली का पहले से ही मैदान पर स्वभाव ऐसा रहा है, जबकि मैदान के बाहर उनका स्वभाव काफी अलग है।
आरसीबी को पहले मैच में मिली हार
आईपीएल 2024 का पहला मुकाबला 22 मार्च को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 173 रन बनाए थे। आरसीबी की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अनुज रावत ने सबसे ज्यादा 48 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा दिने कार्तिक 38 और फाफ डु प्लेसिस ने 35 रन बनाए थे।
चेन्नई की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मुस्तफिजुर रहमान ने सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किए थे। वहीं सीएसके ने इस मैच को 18.4 ओवर में जीत लिया था। चेन्नई की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए रचिन रविंद्र 37, शिवम दुबे 35, रहाणे ने 27 रनों की पारी खेली थी।
ये भी पढ़ें:- पाकिस्तान क्रिकेट को लगा बड़ा झटका, PCB के पूर्व अध्यक्ष का निधन
ये भी पढ़ें:- RCB vs CSK: विराट कोहली ने दीपक चाहर को दिया धक्का… फिर मारा एक बैट! जानें पूरा माजरा
ये भी पढ़ें:- RCB vs CSK: ‘अबे उसको सांस तो लेने दो’… मैच के बीच कोहली ने जडेजा को गेंदबाजी करने से रोका!
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
1 hr agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
2 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
2 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
2 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
3 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
4 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
4 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
5 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines