IPL 2024 Suryakumar Yadav MI Suspense: आईपीएल 2024 के दौरान मुंबई इंडियंस की टीम लगातार परेशानियों से जूझ रही है। टीम को पहले तीन मुकाबलों में हार झेलनी पड़ी थी। इस दौरान मुंबई को अपने सबसे अहम खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव की सबसे ज्यादा कमी खली। अब शुक्रवार को मुंबई इंडियंस के फैंस खुश हुए थे और फ्रेंचाइजी ने भी राहत की सांस ली होगी कि सूर्या टीम के साथ वापस जुड़ गए थे। इसका वीडियो भी फ्रेंचाइजी ने शेयर किया। लेकिन अब उनके खेलने पर सस्पेंस खड़ा हो गया है। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो सूर्यकुमार यादव टीम में लौट जरूर आए हैं, मगर वह अगला मैच नहीं खेलेंगे।
क्यों खड़ा हुआ सस्पेंस?
दरअसल रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा है कि सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस के अगले मैच में नहीं खेलेंगे। मुंबई की टीम अपना अगला मुकाबला रविवार 7 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलेगी। मगर रिपोर्ट की मानें तो सूर्या इस मैच में नहीं खेलेंगे। इसके पीछे का कारण साफ है कि उनकी वापसी को लेकर कोई भी जल्दबाजी टीम नहीं करना चाहती है। रिपोर्ट्स के हवाले से जो जानकारी आई है अभी यह तय नहीं है कि सूर्या दिल्ली के खिलाफ उतरेंगे।
फिर कब लौटेंगे सूर्या?
अभी वह टीम के साथ जुड़े हैं और वह तैयारी शुरू करेंगे। एनसीए ने जरूर उन्हें फिट घोषित किया है मगर टीम का मेडिकल स्टाफ अभी यह देखना चाहेगा कि वह मैच के लिए फिट हैं या नहीं। हालांकि, सूर्या की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी हैं जिसमें वह मुंबई की प्रैक्टिस किट में बल्लेबाजी का अभ्यास करते दिख रहे हैं। मगर अभी उनकी वापसी रविवार को होगी या नहीं यह तय नहीं हो पाया है। मगर इतना साफ है कि अगर अगला मैच नहीं खेले सूर्या को आरसीबी के खिलाफ 11 अप्रैल को टीम के पांचवें मुकाबले में निश्चित खेलते दिखेंगे।
मुंबई का नहीं खुला खाता
मुंबई इंडियंस की टीम का अभी तक खाता नहीं खुल पाया है। सूर्यकुमार यादव के बिना टीम ने पहले तीनों मैच गंवाए। टीम को गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स ने मात दी है। पिछला मैच टीम अपने होम ग्राउंड वानखेड़े में भी हार गई थी। सूर्या की जगह नमन धीर को मौका मिला लेकिन वह कुछ खास नहीं कर सके। अब देखना होगा कि चौथे मैच में क्या होता है। क्या मुंबई खाता खोल पाएगी? क्या सूर्यकुमार यादव खेलेंगे? इन सभी सवालों के जवाब रविवार को दोपहर में होने वाले इस मैच के टॉस के बाद ही मिल पाएंगे।
यह भी पढ़ें- MI vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के लिए बुरी खबर, मुंबई के खिलाफ नहीं खेलेगा मैच विनर खिलाड़ी!
यह भी पढ़ें- IPL 2024: मुंबई इंडियंस में सूर्यकुमार यादव की वापसी, इस खिलाड़ी की जगह खतरे में
संबंधित खबरें
2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
21 mins agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
1 hr agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
1 hr agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
1 hr agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
3 hrs agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
3 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
4 hrs agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
5 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
6 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines