IPL 2024, SRH vs MI: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) के 8वें मुकाबले में बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। यह भिड़ंत हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में होगी। नए कप्तानों के नेतृत्व में खेल रहीं दोनों टीमें अपना पहला-पहला मैच गंवा चुकी हैं। ऐसे में हार्दिक पांड्या और पैट कमिंस की कोशिश अब जीत का स्वाद चखने पर होगी। मुंबई इंडियंस के लिए मैच से पहले बुरी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सूर्यकुमार यादव को अभी तक NCA से फिटनेस क्लियरेंस नहीं मिला है। ऐसे में वह बुधवार को होने वाला दूसरा मैच भी मिस कर सकते हैं।
पहला मैच हारी थी मुंबई
IPL 2024 के अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा था। गुजरात टाइटंस ने MI को 6 रन से हराया था। मुंबई के टॉप ऑर्डर ने शानदार बल्लेबाजी की थी, लेकिन लोअर ऑर्डर कुछ खास नहीं कर पाया था। पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने 29 गेंदों पर 43 रन बनाए थे। उनके अलावा नमन धीर ने 10 गेंदों पर 20, डेवाल्ड ब्रेविस ने 46 और तिलक वर्मा ने 25 रन बनाए थे। टिम डेविड और कप्तान हार्दिक पांड्या 11-11 रन ही बना पाए थे।
खिलाड़ियों को बैक करेगी मुंबई
मुंबई इंडियंस अपने खिलाड़ियों को बैक करने के लिए जानी जाती है। पिछले मैच में करीबी हार के बाद शायद ही टीम की प्लेइंग 11 में बदलाव देखने को मिले। हार्दिक पांड्या जरूर ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी करते नजर आ सकते हैं। पिछले मैच में उन्होंने 7 नंबर पर बल्लेबाजी की थी और बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में अपना विकेट गंवा बैठे थे।
इन विदेशी खिलाड़ियों के साथ उतरेगी SRH
सनराइजर्स हैदराबाद के लाइनअप में कुछ बहुत ही रोमांचक विदेशी खिलाड़ी हैं। मुख्य कोच डेनियल विटोरी ने कहा कि वे टीम में भारतीय दल की मदद के लिए दो विदेशी बल्लेबाजों और दो विदेशी गेंदबाजों के साथ गए थे। एडेन मार्कराम, क्लासेन, कमिंस और मार्को जेनसन प्लेइंग 11 में चुने गए 4 विदेशी थे। जेनसन और मार्कराम के लिए कोलकाता की यात्रा यादगार नहीं रही, लेकिन उन्हें कुछ और मौके मिल सकते हैं।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), नमन धीर, डेवाल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, गेराल्ड कोएत्ज़ी, शम्स मुलानी, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह।
इंपैक्ट प्लेयर: क्वेना मफाका, मोहम्मद नबी
सनराइजर्स हैदरबाद: मयंक अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, मार्को जानसन, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे।
इम्पैक्ट प्लेयर: टी नटराजन
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप के बाद भी होगा भारत–पाकिस्तान महामुकाबला, सामने आया नए टूर्नामेंट का शेड्यूल
ये भी पढ़ें: CSK vs GT: मुकाबले से पहले चेन्नई की बढ़ी टेंशन! होम ग्राउंड पर सता रहा इस बात का डर
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
6 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
7 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
7 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
7 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
8 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
8 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
9 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
9 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
10 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines