हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2024: सीजन के बीच बदलेगा आईपीएल का शेड्यूल! BCCI ले सकता है बड़ा फैसला

IPL 2024 KKR Match Rescheduled: आईपीएल 2024 के बीच टूर्नामेंट का शेड्यूल थोड़ा बदल सकता है। इसका कारण है 17 अप्रैल को राम नवमी के दिन होने वाला केकेआर का एक मुकाबला। इसके कारण कुछ मैचों के शेड्यूल या वेन्यू में थोड़ा बदलाव दिख सकता है। पिछले साल वर्ल्ड कप में भी दुर्गापूजा के कारण ऐसा देखने को मिला था।

विज्ञापन
IPL 2024 Schedule May Change

IPL 2024 KKR Match Rescheduled: आईपीएल 2024 जारी है और पहले 7 अप्रैल तक का शेड्यूल जारी किया गया था। हाल ही में लोकसभा चुनाव की तारीखें घोषित होने के बाद पूरे आईपीएल का शेड्यूल फाइनल हो गया था। ऐसे में अब बड़ी खबर सोमवार 1 अप्रैल को सामने आई है कि कोलकाता नाइट राइडर्स के एक मुकाबले को रिशेड्यूल किया जा सकता है या फिर मैच का वेन्यू बदल सकता है। यह जानकारी मिली है 17 अप्रैल को कोलकाता के ईडेन गार्डेन्स में केकेआर और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर। यानी बीच सीजन इस मैच के कारण शेड्यूल थोड़ा बदल सकता है।

क्यों हो सकता है ये बदलाव?

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) इस पर विचार कर रहा है। सभी संबंधित अधिकारी दोनों फ्रेंचाइजी, राज्य क्रिकेट एसोसिएशन और ब्रॉडकास्टर्स को इसके संकेत दिए जा चुके हैं। वहीं यह चर्चा इस कारण शुरू हुई है क्योंकि 17 अप्रैल को पूरे देश में राम नवमी का त्यौहार मनाया जाएगा। इसी कारण अथॉरिटीज को इस बात की चिंता है कि उस दिन आईपीएल मैच में प्रॉपर सिक्योरिटी दी जा पाएगी या नहीं। वहीं उस दौरान लोकसभा चुनाव का दौर भी शुरू हो जाएगा। इसी कारण बीसीसीआई जल्द ही उस मैच पर फैसला कर सकता है।

रिपोर्ट में यह भी जानकारी मिली है कि बीसीसीआई और बंगाल क्रिकेट एसोसिएसन कोलकाता पुलिस के साथ इस मामले पर संपर्क में हैं। अभी अंतिम फैसला नहीं लिया गया है लेकिन यह बदलाव संभव है। बीसीसीआई ने इसके लिए दोनों फ्रेंचाइजी और ब्रॉडकास्टर्स को शेड्यूल में बदलाव की संभावना के संकेत दे दिए हैं।

विज्ञापन

आईपीएल 2024 का मौजूदा शेड्यूल

इस सीजन की बात करें तो सभी मैचों का शेड्यूल जारी हो चुका था। 26 मई को टूर्नामेंट का फाइनल खेला जाना है। फाइनल मुकाबला चेन्नई के चेपॉक में होगा। वहीं प्लेऑफ के बाकी मैच क्वालीफायर 1 और एलिमिनेटर अहमदाबाद में होंगे। क्वालीफायर 2 भी चेपॉक में खेला जाएगा। केकेआर और राजस्थान की बात करें तो दोनों टीमों की यह टक्कर काफी रोचक हो सकती थी। दोनों टीमों ने शुरुआती दोनों मैच जीतकर शुरुआत की थी। अब देखना होगा कि केकेआर के फैंस होम ग्राउंड पर अपने हीरोज को इस हाईप्रोफाइल मैच में देख पाते हैं या नहीं।

यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2024: क्या 9 साल बाद लौटेगा ये भारतीय खिलाड़ी? मोहम्मद शमी की ले सकता है जगह

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- IPL 2024: रोहित ने जिन्हें दिया मौका, हार्दिक ने किया उन्हें बाहर; MI से नजरअंदाज हो रहे ये स्टार

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola