IPL 2024 PBKS vs DC: आईपीएल 2024 का दूसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है। यह मुकाबला पंजाब की टीम के नए होमग्राउंड मुल्लांपुर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में हर किसी की निगाहें ऋषभ पंत यानी दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान पर होंगी। वह भयंकर रोड एक्सीडेंट के बाद से करीब 454 दिन मैदान से दूर रहे। अब वह वापसी के लिए तैयार हैं। इस मैच में पंजाब के कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी।
पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन ने मोहाली के बाद नया होमग्राउंड बनाया है। इस मैदान पर पहला मैच खेला जा रहा है। टॉस के दौरान दिल्ली के कप्तान पंत ने इस मैदान की पिच को लेकर कहा कि यह थोड़ी स्लो नजर आ रही है। वहीं पंजाब के कप्तान शिखर धवन ने कहा कि यह नई पिच है और हमने काफी प्रैक्टिस की है यहां तो हम इस ग्राउंड के यूज टू हो गए हैं। अब देखने वाली बात होगी कि मैच के दौरान यहां की पिच का कैसा मिजाज रहने वाला है। आईपीएल इतिहास का यह 36वां वेन्यू है।
देखें दोनों टीमों की Playing 11
दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, रिक्की भुई, सुमित कुमार, ऋषभ पंत (कप्तान), शाय होप, ट्रिस्टन स्ट्रब्स, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, ईशांत शर्मा, खलील अहमद।
पंजाब किंग्स: शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, लियाम लिविंगस्टोन, जीतेश शर्मा (विकेटकीपर), हरप्रीत बराड़, सैम करन, हर्षल पटेल, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, शशांक सिंह।
दोनों टीमों के सब्सटिट्यूट
दिल्ली: अभिषेक पोरेल, मुकेश कुमार, जेक फ्रेजर मैकगुर्क, विक्की ओस्टवाल, प्रवीण दुबे।
पंजाब किंग्स: राइली रूसो, प्रभसिमरन सिंह, तनय थ्यागराजन, हरप्रीत सिंह भाटिया, विधवत कावेरप्पा।
यह भी पढ़ें- PBKS vs DC Live Updates: पंजाब ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला
यह भी पढ़ें- IPL 2024: क्या सच में विराट कोहली ने रचिन रविंद्र को दी गाली? सामने आया वीडियो
संबंधित खबरें
IPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
3 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
3 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
4 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
4 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
5 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
5 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
5 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
5 hrs agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines