हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

RCB vs PBKS Head To Head: बेंगलुरु को पहली जीत की तलाश, पंजाब को हराना नहीं होगा आसान; जाने आंकड़े

IPL 2024 के छठे मुकाबले में सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की भिड़ंत पंजाब किंग्स से होगी। आइए दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड के आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

विज्ञापन
RCB के लिए आसान नहीं होगा PBKS को हराना। इमेज क्रेडिट- सोशल मीडिया

RCB vs PBKS Head To Head: IPL 2024 के छठे मुकाबले में सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की भिड़ंत पंजाब किंग्स से होगी। एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होने वाले इस मुकाबले में RCB को पहली जीत की तलाश होगी। दूसरी ओर पंजाब को अपने पहले मैच में जीत मिली थी। ऐसे में शिखर धवन की कप्तानी वाली टीम जीत के अंतर को दो गुना करना चाहेगी। आइए दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड के आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

जानिए किसका पलड़ा भारी

पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हेड टू हेड के आंकड़ों पर नजर डालें तो PBKS का पलड़ा भारी नजर आता है। हालांकि दोनों टीमों के बीच हार-जीत का अंतर ज्यादा नहीं है। IPL के इतिहास में दोनों टीमें अब तक 31 बार टकराई हैं। इस दौरान पंजाब किंग्स ने 17 मैच में जीत दर्ज की है। दूसरी ओर RCB को 14 मुकाबलों में जीत मिली है। ऐसे में सोमवार को आरसीबी की कोशिश हार के अंतर को कम करने पर होगी।

RCB vs PBKS हेड टू हेड

कुल मैच: 31
पंजाब किंग्स ने जीते: 17 मैच
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीते- 14 मैच

विज्ञापन

IPL 2024 में दोनों टीमों का प्रदर्शन

IPL 2024 में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के प्रदर्शन पर नजर डालें तो टूर्नामेंट के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने RCB को 6 विकेट से हराया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए फाफ एंड कंपनी ने 173 रन बनाए थे। जवाब में चेन्नई ने 8 गेंद शेष रहते लक्ष्य को हासिल कर लिया था। इसके अलावा IPL 2024 के दूसरे मैच में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 4 विकेट से पटखनी दी थी। पहले बैटिंग करते हुए दिल्ली ने 9 विकेट खोकर 174 रन बनाए थे। जवाब में पंजाब ने आसानी से लक्ष्य का पीछा कर लिया था।

ये भी पढ़ें: GT vs MI: मैच से पहले रोहित शर्मा का बड़ा बयान, कहीं कप्तानी की तरफ तो नहीं था इशारा

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: RR vs LSG: पिछले कुछ सालों में कौन रहा KL Rahul का बेस्ट फ्रेंड, वापसी के बाद क्रिकेटर ने किया खुलासा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola