IPL 2024 RCB Playoffs Scenario: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की आईपीएल 2024 में बेहद खराब शुरुआत रही थी। शुरुआती मैचों में आरसीबी को लगातार हार का सामना करना पड़ा था। यहां तक की टीम अपने होम ग्राउंड पर भी हार गई थी। जिसके बाद अब आरसीबी जीत की पटरी पर लौट चुकी है।
हालांकि आरसीबी के लिए प्लेऑफ की राह आसान नहीं है लेकिन टीम अभी तक पूरी तरह से प्लेऑफ की रेस से भी बाहर नहीं हुई है। बीते दिन 4 मई को आरसीबी ने 52वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 4 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस सीजन आरसीबी की गुजरात पर ये लगातार दूसरी जीत है। इस जीत के साथ आरसीबी ने प्वाइंट्स टेबल पर लंबी छलांग लगाई है।
ऐसे प्लेऑफ में पहुंच सकती है आरसीबी
आईपीएल 2024 में आरसीबी अभी तक अपने 11 लीग मैच खेल चुकी है। जिसमें से फाफ डु प्लेसिस की टीम को 4 में जीत और 7 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। 4 मैच जीतने के बाद अब आरसीबी की टीम प्वाइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर पहुंच गई है। यहां ये आरसीबी को अपने सभी मैच अच्छे अंतराल के साथ जीतने होंगे।
साथ ही सीएसके, दिल्ली और हैदराबाद जैसी टीमों की हार की कामना करनी पड़ेगी। बात अगर आरसीबी के नेट रनरेट की करे तो -0.049 है। फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में आरसीबी से नीचे मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स जैसी टीमें है।
आरसीबी ने किया शानदार कमबैक
आईपीएल 2024 में लगातार मैच हारने के बाद आरसीबी के फैंस को भी लगने लगा था कि उनकी टीम अब प्लेऑफ तो दूर की बात प्वाइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान से ऊपर भी नहीं आ पाएगी। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आरसीबी ने शानदार कमबैक किया और हैदराबाद को उसके होम ग्राउंड पर हराया। इस सीजन आरसीबी, हैदराबाद को उसके होम ग्राउंड पर हराने वाली पहली टीम भी बनी। इसके अगले दो मैचों में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को हराया। अब फैंस को उम्मीद है कि आरसीबी अपने अगले सभी जीते और प्लेऑफ में भी क्वालीफाई करे।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: मैक्सवेल पर कमेंट करके बुरे फंसे पार्थिव पटेल, फैंस ने सोशल मीडिया पर लगाई क्लास
ये भी पढ़ें:- RCB vs GT: विराट कोहली ने खड़े-खड़े जड़ दिया गजब Six, फैंस का जीत लिया दिल, देखें वीडियो
ये भी पढ़ें:- RCB vs GT: बीमार सिराज ने गुजरात को पानी पिला दिया, ‘मैन ऑफ द मैच’ बनने के बाद बड़ा खुलासा
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
7 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
8 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
8 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
9 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
9 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
10 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
10 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines