IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 42वें मुकाबले में शुक्रवार को पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 8 विकेट से हराया। ईडन गार्डन में खेले गए इस मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 261 रन बनाए। जवाब में PBKS ने 18.4 ओवर में 262 रन बनाए दिए। यह IPL और टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ी चेज है। पंजाब की जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में क्या बदलाव आया है। आइए जानते हैं।
पंजाब ने प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा
कोलकाता नाइटराइडर्स को मिली इस हार से उन्हें ज्यादा फर्क नहीं पड़ा है। टीम ने अब 8 में से 5 मुकाबले जीते हैं और 10 अंकों के साथ वह दूसरे स्थान पर ही काबिज हैं। हालांकि, सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स 10-10 अंकों के साथ तीसरे और चौथे पायदान पर मौजूद हैं। KKR की हार का इन टीमों को फायदा मिल सकता है। तीनों टीमों के अब 10-10 अंक हैं। ऐसे में आने वाले मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम प्लेऑफ की दावेदारी पेश करेगी। अगर कोलकाता जीत जाती तो इन टीमों से आगे निकल जाती। दूसरी ओर पंजाब किंग्स को जीत का फायदा मिला है। पंजाब ने अब तक 9 में से 3 मुकाबले जीते हैं और वह पॉइंट्स टेबल में 8वें नंबर पर पहुंच गई है। इस जीत से पहले पंजाब 9वें स्थान पर थी।
पंजाब को जीतने होंगे सभी मैच
पंजाब किंग्स को अगर प्लेऑफ में जगह बनानी है तो उन्हें हर हाल में अपने सभी मुकाबले जीतने होंगे। इसके अलावा टीम को अन्य टीमों के रिजल्ट पर भी निर्भर रहना पड़ सकता है। राजस्थान रॉयल्स ने अब तक 8 में से 7 मैच जीते हैं और टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। एक और जीत टीम को प्लेऑफ का टिकट दिला सकती है। हालांकि, संजू सैमसन की कोशिश टेबल टॉपर बने रहने पर होगी।
ये भी पढ़ें: LSG vs RR Preview: प्लेऑफ में जगह पक्की करना चाहेंगे संजू, राहुल की नजर हिसाब चुकता करने पर
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: रोहित-विराट को नहीं…, शुभमन गिल ने इस विदेशी खिलाड़ी को बताया फेवरेट कप्तान
संबंधित खबरें
भुवनेश्वर कुमार को ईडन पार्क में मिल सकता है आखिरा मौका
19 mins agoएक मैच में 11 विकेट… तनुष कोटियान ने घातक गेंदबाजी से पलट दी बाजी
28 mins agoबेन डकेट ने दोहराया सचिन तेंदुलकर वाला कारनामा, श्रीलंका के खिलाफ ठोका शतक
33 mins agoजसप्रीत बुमराह पर वकार यूनिस का बयान वायरल, बताया क्यों अभी बाकी है चुनौती
1 hr agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
1 hr agoशुभमन गिल ने क्रिकेट में कराई AI की धमाकेदार एंट्री, क्या है टेंपल डिवाइस?
1 hr agoIND vs NZ: ऑकलैंड में चौके-छक्कों की बरसात या गेंदबाजों का होगा राज?
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ चौथा T20I मुकाबला? जानें LIVE एक्शन डिटेल्स
2 hrs agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
2 hrs agoअर्शदीप का चौथे T20I से कटेगा पत्ता? आकाश चोपड़ा ने की बड़ी मांग
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines