PBKS vs SRH Who is Nitish Kumar Reddy: आईपीएल 2024 का 23वां मुकाबला पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर पंजाब ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 182 रन बनाए और पंजाब के सामने जीतने के लिए 183 रनों का लक्ष्य रखा। एक समय हैदराबाद की बल्लेबाजी लड़खड़ाती हुई दिखाई दे रही थी लेकिन फिर नीतीश कुमार रेड्डी ने पर क्रीज पर आकर शानदार पारी खेली और टीम के स्कोर को 180 के पार पहुंचाया।
कौन हैं नीतीश कुमार रेड्डी?
सनराइजर्स हैदराबाद को इस बार एक नया स्टार मिल चुका है। जी हां हम बात कर रहे हैं आंध्र प्रदेश के महज 20 साल के खिलाड़ी नीतीश कुमार रेड्डी की। जिनपर इस बार हैदराबाद ने भरोसा जताया है और उस भरोसे पर नीतीश खरे भी उतरे हैं। नीतीश शानदार बल्लेबाजी के साथ-साथ अच्छी गेंदबाजी भी करते हैं।
अपने करियर की शुरुआत नीतीश ने सलामी बल्लेबाज के रूप में की थी। लेकिन साल 2018-19 में वीनू मांकड़ अंडर -19 टूर्नामेंट से नंबर 3 पर बल्लेबाजी करना शुरू कर दिया। बीसीसीआई के वार्षिक पुरस्कार 2017-18 में सभी को रेड्डी की पहली झलक तब मिली जब एक दुबले-पतले 15 वर्षीय क्रिकेटर ने U16 स्टार होने के लिए जगमोहन डालमिया ट्रॉफी हासिल की।
नीतीश कुमार ने जड़ा पहला आईपीएल अर्धशतक
नीतीश कुमार रेड्डी ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए एक शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। बल्लेबाजी करते हुए नीतीश ने 37 गेंदों पर 61 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान रेड्डी ने 4 चौके और 5 शानदार छक्के जड़े। आईपीएल में ये नीतीश का पहला अर्धशतक है।
बता दें, आईपीएल 2024 ऑक्शन के दौरान हैदराबाद ने उनको 20 लाख रूपये की कीमत पर खरीदा था। रणजी ट्रॉफी 2024 में नीतीश ने आंध्र प्रदेश के लिए कमाल की गेंदबाजी की थी। इस टूर्नामेंट में नीतीश ने 25 विकेट अपने नाम किए थे। जिसके बाद ऑक्शन में हैदराबाद ने उन पर दाव खेला।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024 के लिए इस दिन होगा टीम इंडिया का ऐलान! IPL के बीच रवाना होंगे खिलाड़ी
ये भी पढ़ें:- PBKS vs SRH: अर्शदीप सिंह के नाम दर्ज हुई खास उपलब्धि, पैट कमिंस का तोड़ा रिकॉर्ड
ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया का सबसे बड़ा दुश्मन! एशिया कप 2016 में ढाया था कहर; T20 WC में लाएगा तूफान
संबंधित खबरें
IND A vs NZ A: लगातार फ्लॉप होने बाद यशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शानदार शतक
7 mins agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
54 mins agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
2 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
9 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
9 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
9 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
10 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
11 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
11 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines