IPL 2024 DC vs RR: दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मुकाबले में कप्तान संजू सैमसन का विकेट अब काफी चर्चा का विषय बन गया है। सोशल मीडिया पर संजू के आउट होने को लेकर अब काफी बहस छिड़ती हुई दिखाई दे रही है। फैंस लगातार थर्ड अंपायर के फैसले पर सवाल खड़े कर रहे हैं। वहीं संजू के विकेट पर टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा समय में स्टार स्पोर्ट्स पर कमेंटरी कर रहे नवजोत सिंह सिद्धू भी हैरान है। इस मामले पर सिद्धू ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है।
अंपायर के फैसले पर सवाल
संजू सैमसन के आउट होने पर अब एक बार फिर से थर्ड अंपायर के फैसले पर विवाद होता दिखाई दे रहा है। इसको लेकर नवजोत सिंह सिद्धू ने स्टार स्पोर्ट्स पर बोलते हुए कहा कि संजू के आउट होने के दौरान जो रिप्ले दिखाया गया उसमे साफ दिख रहा है कि पैर बाउंड्री को छू रहा है। इस पर या तो आप तकनीक का प्रयोग नहीं कर रहे हैं और अगर कर रहे हैं तो ये गड़बड़ी है। ये तो वहीं बात है कि जैसे दूध में मक्खी पड़ी है और मुझे फिर भी कह रहे है कि ये दूध पियो। हालांकि सिद्धू ने ये भी कहा कि अंपायर ने कोई भी फैसला जानबूझकर नहीं दिया और ये खेल का हिस्सा है।
राजस्थान को मिली तीसरी हार
दिल्ली और राजस्थान के बीच ये मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 221 रन बनाए थे। दिल्ली की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक पोरेल ने सबसे ज्यादा 65 रनों की पारी खेली। इसके अलावा जैक फ्रेजर ने ताबड़तोड़ 50 रन बनाए।
वहीं 221 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान की टीम 20 ओवर में 201 रन ही बना सकी। राजस्थान की तरफ से मैच में कप्तान संजू सैमसन ने 86 रनों की पारी खेली। हालांकि वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। ये इस सीजन राजस्थान की तीसरी हार है। अभी भी राजस्थान प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर बनी हुई है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: संजू के विकेट पर DC के मालिक का ऐसा रिएक्शन देख भड़के फैंस, पार्थ जिंदल की लगा दी क्लास
ये भी पढ़ें:- SRH vs LSG Preview: लखनऊ सुपर जायंट्स में 3 तो सनराइजर्स हैदराबाद में हो सकता 1 बदलाव
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: दिल्ली की जीत से प्वाइंट्स टेबल में हलचल, SRH और LSG की बढ़ी टेंशन
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 mins agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
1 hr agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
1 hr agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
1 hr agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
2 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
2 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
3 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines