IPL 2024 Delhi Capitals: आईपीएल 2024 के बीच अब ऋषभ पंत की टीम दिल्ली कैपिटल्स की टीम को एक बड़ा झटका लगा है। टीम का एक घातक खिलाड़ी चोट के चलते पूरे सीजन से बाहर हो गया है। जहां एक तरफ दिल्ली के लिए ये सीजन ज्यादा खास नहीं रहा है टीम ने अभी तक 8 मैचों में 3 ही जीत हासिल की है और पंत की टीम प्वाइंट्स टेबल में आठवें नंबर पर है ऐसे नें इस खतरनाक ऑलराउंडर का बाहर हो जाना टीम के लिए बुरी खबर है।
मिचेल मार्श पूरे सीजन से बाहर
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिचेल मार्श चोट के चलते आईपीएल 2024 से बाहर हो गए हैं। शुरुआती मैचों में मिचेल मार्श दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए दिखाई दिए थे, हालांकि उनका प्रदर्शन ज्यादा खास नहीं था। इसके बाद चोट के चलते अगले कुछ मैचों से मार्श बाहर हो गए थे। वहीं अब चोट ज्यादा बढ़ने के चलते मिचेल मार्श को इस पूरे सीजन से बाहर होना पड़ा है।
मार्श के बाहर होने के बाद दिल्ली के कोच रिकी पोंटिंग ने बताया कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मार्श की रिकवरी प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिसके बाद हमे लगता है कि अब वह वापस नहीं आएगा। हमने जितनी जल्दी हो सके मार्श को ऑस्ट्रेलिया भेज दिया। चोट से उबरने के लिए हमने जितना समय सोचा था शायद उसको उससे ज्यादा लगने वाला है।
दिल्ली कैपिटल्स का IPL 2024 में प्रदर्शन
ऋषभ पंत की टीम दिल्ली कैपिटल्स ने अभी आईपीएल 2024 में 8 मुकाबले खेले हैं, जिसमें दिल्ली को 3 में जीत और 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। फिलहाल दिल्ली कैपिटल्स की टीम प्वाइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर बनी हुई है। यहां से प्लेऑफ में पहुंचने के लिए दिल्ली को ज्यादातर मैचों में जीत दर्ज करनी होगी।
ये भी पढ़ें:- RR vs MI: मुंबई इंडियंस के लिए खतरनाक गेंदबाज ने किया डेब्यू, बटलर का उखाड़ चुका है ‘डंडा’
ये भी पढ़ें:- क्या है IPL की आचार संहिता का अनुच्छेद 2.8? जिसके तहत विराट कोहली पर लगा भारी जुर्माना
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024 के बाद रोहित की जगह हार्दिक नहीं ये खिलाड़ी हो सकता है टीम इंडिया का कप्तान, पूर्व दिग्गज का बड़ा बयान
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
1 hr agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
2 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
2 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
2 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
3 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
4 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
4 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
4 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
5 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines