IPL 2024 LSG vs DC DRS Controversy: आईपीएल 2024 का 26वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच इकाना स्टेडियम पर खेला जा रहा है। इस मैच में केल राहुल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। वहीं इस मैच में लखनऊ की खराब शुरुआत रही और पावरप्ले में ही टीम ने अपने दो बल्लेबाजों के विकेट को खो दिए। इसके अलावा मैच में एक बार फिर से डीआरएस को लेकर थोड़ा बवाल सा होता दिखाई दिया। जिसको लेकर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने काफी देर तक फील्ड अंपायर से बातचीत की।
क्यों हुआ DRS पर बवाल?
दरअसल दिल्ली की तरफ से पारी का चौथा ओवर तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा डाल रहे थे। उनके सामने देवदत्त पडिक्कल बल्लेबाजी कर रहे थे तभी ईशांत की एक गेंद देवदत्त के लेग पैड के पास से गुजरी थी, जिसको अंपायर ने वाइड करार दिया। जिसके बाद दिल्ली की तरफ इस बॉल पर डीआरएस लिया गया था कि ये बॉल वाइड नहीं है और फील्ड अंपायर ने फैसला थर्ड अंपायर के पास भेज दिया लेकिन पंत इसको लेकर फील्ड अंपायर के काफी देर तक बातचीत करते हुए दिखे।
पंत का मानना था कि उन्होंने तो कोई डीआरएस लिया ही नहीं है जबकि अंपायर कहते दिखे कि नहीं तुमने डीआरएस का इशारा किया था। जिसके रिप्ले में देखा गया कि पंत ने डीआरएस का इशारा तो किया था इसके चलते दिल्ली को ये डीआरएस भी गंवाना पड़ा।
दिल्ली की शानदार गेंदबाजी
मैच में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से कमाल की गेंदबाजी देखने को मिली है। पावरप्ले में भी दिल्ली के गेंदबाजों ने लखनऊ के बल्लेबाजों को ज्यादा हाथ खोलने का मौका नहीं दिया। पावरप्ले में दिल्ली के गेंदबाजों ने लखनऊ को दो बड़े झटके दिए। पावरप्ले में लखनऊ ने 2 विकेट खोकर 57 रन बनाए।
ये भी पढ़ें:- LSG Vs DC: दिल्ली को मिला नया स्टार खिलाड़ी, 29 गेंदों पर जड़ चुका है शतक
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: इस सीजन डेब्यू करने वाले कप्तानों का अब कैसा रहा प्रदर्शन, यहां जानिए आंकड़े
ये भी पढ़ें:- PBKS vs RR Head To Head: राजस्थान की नजर 5वीं जीत पर, पंजाब के लिए आसान नहीं होगा हराना
संबंधित खबरें
नाना पाटेकर को विराट कोहली और सचिन ने दी श्रद्धांजलि
7 mins agoभारत की वनडे क्रिकेट में बादशाहत, रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
35 mins agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ क्यों खेलने वाले हैं टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी
48 mins agoIPL: पंजाब किंग्स में आया भूचाल, जेम्स होप्स-ब्रैड हैडिन ने छोड़ा साथ
1 hr agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
2 hrs agoभुवनेश्वर की 2027 वनडे वर्ल्ड कप में होगी एंट्री, अश्विन ने की भविष्यवाणी
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ ऋतुराज गायकवाड़ क्या प्लेइंग 11 में करेंगे बदलाव
3 hrs agoईशान किशन ने रचा इतिहास, बने एक साल में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले खिलाड़ी
3 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी से टूटा RCB का सपना
4 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines