LSG vs DC Kuldeep Yadav: आईपीएल 2024 में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच भिड़ंत हो रही है। इस मैच में लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। जो काफी हद तक गलत साबित होता हुआ दिखाई दिया।
मैच में लखनऊ की शुरुआत अच्छी हुई थी लेकिन दोनों सलामी बल्लेबाज उस लय को ज्यादा देर तक कायम नहीं रख पाए। दिल्ली की तरफ से कमाल की गेंदबाजी देखने को मिली, खासकर कुलदीप यादव लखनऊ के बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे।
कुलदीप ने तोड़ी LSG की बल्लेबाजी की कमर
कुलदीप यादव की लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ दो मैचों के बाद दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन में एंट्री हुई है। दो मैचों के बाद आते ही कुलदीप छा गए और लखनऊ के बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे। इस मैच में कुलदीप यादव ने 4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।
इनमे से 2 विकेट कुलदीप ने एक ही ओवर में झटके। कुलदीप ने लखनऊ के तीनों ही बड़े खिलाड़ियों को आउट किया। सबसे शानदार इनमे कुलदीप की वो गेंद थी जिसपर उन्होंने लखनऊ के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन को आउट किया था। इस मैच में निकेलस बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे। इसके अलावा कुलदीप ने मार्कस स्टोयनिस और कप्तान केएल राहुल को भी आउट किया।
ये भी पढ़ें:- LSG Vs DC: DRS पर घमासान, पंत ने पहले किया इशारा फिर किया मना; रिप्ले से हुआ खुलासा
ये भी पढ़ें:- LSG Vs DC: दिल्ली को मिला नया स्टार खिलाड़ी, 29 गेंदों पर जड़ चुका है शतक
ये भी पढ़ें;- IPL 2024: इस सीजन डेब्यू करने वाले कप्तानों का अब कैसा रहा प्रदर्शन, यहां जानिए आंकड़े
संबंधित खबरें
रोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
51 mins agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
51 mins ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
2 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
3 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
5 hrs agoLIVE: तेज बारिश के कारण रुका मैच, भारत को जीत के लिए 132 रनों की जरूरत
6 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
13 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
14 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
14 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines