IPL 2024 KKR vs MI: आईपीएल 2024 में 60वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। इस मैच को केकेआर ने 18 रनों से अपने नाम किया। इसके साथ केकेआर ने प्लेऑफ में भी अपनी जगह बना ली है। बारिश के चलते ये मैच 16-16 ओवर का हुआ था। केकेआर ने इस मैच को जीतने के लिए मुंबई के सामने 158 रनों का लक्ष्य रखा था।
प्लेऑफ में मुंबई इंडियंस की सलामी जोड़ी ने कमाल की बल्लेबाजी की, खासकर ईशान किशन काफी खतरनाक दिख रहे थे। लेकिन केकेआर के स्टार गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने अपने चौथे ओवर से मैच ही पलट दिया। जिसके बाद केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर ने मैच के बाद बताया कि उनको वरुण पर पूरा भरोसा था।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: प्लेऑफ के लिए 6 टीमों में फंसा पेंच, एक टीम ने बनाई जगह
वरुण का चौथा ओवर था काफी अहम
केकेआर की तरफ से पारी का 12 ओवर वरुण चक्रवर्ती ने किया था। वरुण इस ओवर में काफी कमाल की गेंदबाजी की थी, यहां से लगभग मैच केकेआर के पास आ चुका था। इस ओवर में वरुण ने महज 4 रन ही खर्च किए थे। इसके अलावा इस ओवर में वरुण मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या का अहम विकेट भी हासिल किया था। वरुण के चौथे ओवर को लेकर केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया कि वरुण के अलावा रसेल और हर्षित भी काफी अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे लेकिन उस वक्त मेरा पूरा समर्थन वरुण के साथ था और उसने वो करके दिखाया।
केकेआर के गेंदबाजों का कमाल
इस मैच को जीतने के लिए मुंबई इंडियंस के सामने 158 रनों का लक्ष्य रखा था। एक समय लग रहा था मुंबई इस मैच को जीत लेगी लेकिन जिस तरह से केकेआर के गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया उससे केकेआर को जीत हासिल हुई। केकेआर की तरफ से इस मैच में वरुण चक्रवर्ती ने 4 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट हासिल किए थे। इसके अलावा हर्षित राणा ने 3 ओवर में 34 रन देकर 2 और आंद्रे रसेल ने 3 ओवर में 34 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे। सुनील नरेन को इस मैच में एक सफलता मिली थी।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: कप्तान-उपकप्तान फ्लॉप, उठा सवाल; टीम इंडिया कैसे बनेगी चैंपियन?
संबंधित खबरें
जोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
10 mins agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
21 mins agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
55 mins agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
1 hr agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
2 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
2 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
3 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
3 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
4 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines