Hardik Pandya Most Hated Player: मुंबई इंडियंस के मौजूदा कप्तान हार्दिक पांड्या को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया काफी ज्यादा कॉन्ट्रोवर्सी छिड़ी है। जबसे रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक को मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया है तबसे हार्दिक को काफी ज्यादा ट्रोल किया जा रहा है। रोहित शर्मा के फैंस हार्दिक से काफी ज्यादा निराश दिखते हैं। सोशल मीडिया पर हार्दिक को ‘Most Hated Player’ कहा जाने लग गया है। हालांकि ये सब पिछले एक साल के अंदर ही देखने को मिला है जब हार्दिक से फैंस इतने ज्यादा नाराज दिखे हैं।
एक साल के अंदर हार्दिक बन गए ‘Most Hated Player’
हार्दिक पांड्या को पिछले एक साल तक कभी भी फैंस द्वारा इतनी नाराजगी का सामना नहीं करना पड़ा था। हालांकि कुछ मौके ऐसे जरूर आए जब हार्दिक बीच-बीच में फैंस के निशाने पर आए थे। पिछले साल वेस्टइंडीज के साथ खेली गई टी20 सीरीज के एक मैच के दौरान हार्दिक की काफी ट्रोलिंग हुई थी।
दरअसल इस सीरीज के एक मैच के दौरान हार्दिक और तिलक वर्मा बल्लेबाजी कर रहे थे। तब पांड्या ने छक्का लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई थी, जबकि उनके साथ तिलक वर्मा 49 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे और मैच में 13 गेंद बाकी थी। जिसके बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर हार्दिक की क्लास लगाई थी।
वनडे विश्व कप में चोटिल, IPL से पहले फिट
वनडे विश्व कप 2023 में हार्दिक पांड्या चोटिल हो गए थे। जिसके बाद पांड्या इस पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। वहीं आईपीएल 2024 से पहले हार्दिक पूरी तरह से फिट होकर मैदान पर लौट आए थे। इसको लेकर भी फैंस ने हार्दिक की सोशल मीडिया पर जमकर क्लास लगाई थी। कि हार्दिक बड़े टूर्नामेंट से पहले चोटिल हो जाते है और आईपीएल आते है वो फिट दिखते हैं।
मुंबई इंडियंस की मिली कमान तो फैंस हुए आग बबूला
आईपीएल 2024 ऑक्शन से पहले हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस में वापसी हो गई थी। इससे पहले दो सीजन हार्दिक ने गुजरात टाइटंस के लिए खेले थे और एक बार गुजरात को आईपीएल का खिताब भी जिताया था। वहीं आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस में वापसी के बाद हार्दिक को टीम का कप्तान भी बनाया गया था।
इसके बाद से तो फैंस हार्दिक पर ऐसे गुस्सा करने लगे कि आजत पांड्या की सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग हो रही है। मैदान से लेकर सोशल मीडिया तक हार्दिक को फैंस के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। रोहित के फैंस भी सोशल मीडिया पर आए दिन हार्दिक पर अपनी भड़ास निकालते रहते हैं।
आईपीएल 2024 में खराब शुरुआत
इंजरी के बाद फिट होकर हार्दिक पांड्या ने आईपीएल 2024 में वापसी की। अभी तक हार्दिक का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है, गेंदबाजी में तो पांड्या जमकर मार खा रहे हैं। पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने आखिरी ओवर में पांड्या की खूब पिटाई की थी। धोनी के हार्दिक की तीन गेंदों पर लगातार तीन छक्के मारे थे। इसके बाद फिर सोशल मीडिया पर पांड्या की क्लास लगाई, यहां तक इस बार तो कुछ दिग्गद क्रिकेटरों ने भी हार्दिक पर सवाल खड़े कर दिए थे।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: हार्दिक पांड्या के बचाव में उतरी मुंबई इंडियंस, दिग्गजों को सुनाई खरी-खरी
ये भी पढ़ें:- MI vs CSK: मुंबई की हार के हार्दिक जिम्मेदार? पहले लुटाए रन फिर सस्ते में लौटे पवेलियन
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
29 mins agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
34 mins agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
54 mins agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
1 hr agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
1 hr agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
2 hrs ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
2 hrs agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
3 hrs agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
3 hrs agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines