IPL 2024 GT vs MI: आईपीएल 2024 में रविवार 24 मार्च को दूसरा मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेड़ियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। दरअसल आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को नया कप्तान बना दिया था। जिसके बाद अब इस टूर्नामेंट में रोहित शर्मा भी अब हार्दिक पांड्या की कप्तानी में खेलते हुए दिखाई देंगे।
मैच से पहले रोहित का बयान
अहमदाबाद के मैदान पर प्रैक्टिस करने के बाद रोहित शर्मा ने बताया कि मेरे लिए तैयारी हमेशा महत्वपूर्ण रही है और इससे मुझे किसी भी खेल से पहले काफी आत्मविश्वास मिलता है। मैं खेल से पहले बहुत सी चीजें करता हूं। मैंने अब लगभग सब कुछ कर लिया है…बस यहां-वहां कुछ चीजें हैं।” नए खिलाड़ियों को लेकर रोहित ने बताया कि नीलामी में बहुत सारे खिलाड़ी शामिल हुए, नए चेहरे, युवा खिलाड़ी, जिन्होंने घरेलू क्रिकेट और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है। मैं इसका इंतजार कर रहा हूं और उम्मीद है कि वे शुरुआत से ही अपनी छाप छोड़ सकते हैं।
मुंबई इंडियंस की टीम हार्दिक पांड्या की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन करने के लिए तैयार है। हार्दिक पांड्या के सामने उनकी पुरानी टीम होगी, जिसको हार्दिक ने अपनी कप्तानी में पहले ही सीजन आईपीएल का चैंपियन बनाया था। वहीं दूसरी तरफ रोहित शर्मा 11 साल में गैर-कप्तान के रूप में फ्रेंचाइजी के लिए अपना पहला मैच खेलने के लिए तैयार है। रोहित शर्मा ने बतौर कप्तानी मुंबई इंडियंस को 5 बार आईपीएल का चैंपियन बनाया है।
हार्दिक को कप्तान बनाने के बाद छिड़ी थी नई बहस
रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को टीम का नया कप्तान बनाने के बाद मुंबई इंडियंस को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा सोशल मीडिया पर इसको लेकर काफी बहस भी छिड़ी। कुछ फैंस अभी तक मुंबई इंडियंस के इस फैंसले से नाखुश हैं। लेकिन अब ये विवाद काफी हद तक खत्म हो चुका। मैच से पहले अभ्यास सत्र के दौरान रोहित और हार्दिक को गले मिलते हुए देखा गया था।
ये भी पढ़ें;- RCB vs PBKS: जोसेफ की जगह इस खिलाड़ी की हो सकती एंट्री, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
ये भी पढ़ें:- RR vs LSG: राजस्थान ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, इन 4 विदेशी खिलाड़ियों का दिखेगा जलवा, देखें प्लेइंग 11
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: सबसे महंगा खिलाड़ी पड़ा महंगा! ऑक्शन में KKR से हो गई थी बड़ी भूल?
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
26 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
44 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines