IPL 2024 GT vs DC: पिछले दो सीजन से बेहतरीन प्रदर्शन कर रही गुजरात टाइटंस की हालत इस सीजन खराब होती जा रही है। बुधवार को आईपीएल 2024 के 32वें मुकाबले में टाइटंस को दिल्ली कैपिटल्स के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में टाइटंस की बल्लेबाजी बेहद खराब रही। पूरी टीम 89 रन बनाकर ढेर हो गई। इसके बाद शुभमन गिल की कप्तानी पर कई सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने मैच के बाद इस खराब बल्लेबाजी पर टीम के खिलाड़ियों को आड़े हाथों लिया। गिल ने खराब बल्लेबाजी के लिए अपने अलावा दो और खिलाड़ियों को कसूरवार ठहराया।
हमारे आउट होने से पिच का कोई लेना-देना नहीं
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने मैच के बाद प्रजेंटेशन के दौरान कहा- हमारी बल्लेबाजी बेहद औसत थी। हालांकि विकेट बेहतर था, लेकिन अगर आप हमारे आउट होने के तरीके को देखें तो इसका पिच से कोई लेना-देना नहीं था। जिस तरह से मैं, ऋद्धिमान साहा और साई सुदर्शन आउट हुए, ये खराब शॉट चयन थे।
आने वाले मैचों में करेंगे बेहतर प्रदर्शन
उन्होंने आगे कहा जब विपक्षी टीम 89 रन का पीछा कर रही हो, जब तक आपका गेंदबाज डबल हैट्रिक नहीं लेता, विपक्षी टीम हमेशा खेल में बनी रहेगी। आप इस तरह जीत नहीं सकते। हालांकि जीटी के कप्तान ने आने वाले मैचों में बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि अब तक सीजन का आधा हिस्सा ही हुआ है और हम पहले ही 3 गेम जीत चुके हैं। उम्मीद है कि हम पिछले कुछ साल की तरह दूसरे हाफ में सात में से 5-6 मैच और जीतेंगे।
पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर पहुंची गुजरात टाइटंस
इस हार के बाद गुजरात टाइटंस आईपीएल 2024 की पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर पहुंच गई है। सात में से चार मुकाबले हारने के बाद गिल की टीम के पास 6 अंक और -1.303 की नेट रन रेट है। अब उसके लिए प्लेऑफ में क्वालिफाई करना काफी मुश्किल काम हो गया है। हालांकि गिल को उम्मीद है कि वे अगले कम से कम 5 मैच जीतेंगे। देखना होगा कि गुजरात टाइटंस का इस सीजन क्या हश्र होता है।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: गुजरात टाइटंस के लिए मुश्किल हुई प्लेऑफ की राह, जानें अब कैसे करेगी क्वालिफाई
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
2 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
2 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
3 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
3 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
3 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
4 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
4 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
4 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines