IPL 2024 Final: कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2024 के फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को एकतरफा मात देकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। गौतम गंभीर की निगरानी में यह केकेआर के लिए दूसरी ट्रॉफी है। कोलकाता ने पहले तो आईपीएल 2012 और आईपीएल 2014 में गौतम गंभीर की ही कप्तानी में ट्रॉफी जीती थी, अब कोलकाता ने गौतम गंभीर की मेंटरशिप में आईपीएल 2024 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। केकेआर की इस जीत के साथ ही कोलकाता के दिग्गज खिलाड़ी ने संन्यास को लेकर बड़ा इशारा कर दिया है।
ये भी पढ़ें:- इन 5 भारतीय खिलाड़ियों का IPL में बजा डंका, जल्द हो सकती है टीम इंडिया में एंट्री
फाइनल में शानदार रहा खिलाड़ी का प्रदर्शन
कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत में तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का बड़ा योगदान रहा था। आईपीएल 2024 के फाइनल में स्टार्क ने 3 ओवर में सिर्फ 14 रन देकर 2 विकेट झटके थे। आईपीएल 2024 के आगाज के बाद भले ही स्टार्क पर सवाल उठाए जा रहे थे, लेकिन टूर्नामेंट का अंत खिलाड़ी के लिए काफी शानदार घटा है। मिचेल स्टार्क ने केकेआर की जीत के बाद बड़ा बयान दे दिया है। स्टार्क ने संन्यास की ओर इशारा कर दिया है, इससे ना सिर्फ केकेआर के फैंस बल्कि ऑस्ट्रेलिया के भी करोड़ों फैंस टेंशन में आ गए हैं। फैंस के मन में स्टार्क के बयान के बाद कई तरह के सवाल उठने लगे हैं।
ये भी पढ़ें:- अंबाती रायडू ने विराट के खिलाफ फिर उगली आग, ऑरेंज कैप जीतने पर मारा ताना
‘मैं अपने करियर के अंत के करीब हूं’
मिचेल स्टार्क ने आईपीएल 2024 के फाइनल में केकेआर की जीत के बाद कहा कि मैं अपने करियर के अंत के करीब हूं। मैं एक फॉर्मेट से जल्द ही संन्यास ले सकता हैं। उन्होंने आगे कहा कि मैंने आईपीएल खेलकर काफी आनंद लिया है। अगर मुझे फिर से कोलकाता रिटेन करेगी, तो मुझे काफी खुशी होगी। मैं फिर से कोलकाता के लिए ही खेलना चाहता हूं। स्टार्क ने अपने बयान से सभी को हैरान कर दिया है। हालांकि उन्होंने यह भी बता दिया है कि वह केकेआर के साथ खेलने के लिए काफी उत्सुक हैं। बता दें कि स्टार्क ने इस आईपीएल सीजन कुल 14 मुकाबले खेले हैं, जिनमें 26.12 की एवरेज से 17 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट प्रदर्शन 33 रन देकर 4 विकेट लेने का है।
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
3 mins agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
2 hrs agoLIVE: टीम इंडिया को मिली आठवीं सफलता, न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें
3 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
11 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
12 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines