Live Updates
दिल्ली ने हासिल की जीत
दिल्ली ने लखनऊ को 1 विकेट से हराकर दिया है। 209 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली ने 9 विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। DC के लिए आशुतोष शर्मा ने 31 गेंदों में 66 रन की पारी खेली। उन्होंने आखिर में छक्का लगाकर टीम को जीत दिला दी।
आशुतोष ने 28 गेंदों में अर्धशतक जमाया
आशुतोष ने तेजतर्रार बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और दिल्ली को मैच में बनाए रखा है। अब दिल्ली को जीत के लिए 7 गेंदों में 10 रनों की जरूरत है।
कुलदीप यादव हुए रन आउट
कुलदीप यादव 5 गेंदों में 5 रन बनाकर रन आउट हो गए। दिल्ली का स्कोर: 192/9।
दिल्ली का एक और विकेट गिरा
दिल्ली का एक और विकेट गिर गया। स्टार्क सिर्फ 2 रन बनाकर बिश्नोई का शिकार बने। दिल्ली का स्कोर-171/8
विपराज निगम हुए आउट
विपराज निगम को दिग्वेश राठी ने आउट किया। उन्होंने 15 गेंदों में 39 रन बनाए। उन्होंने 5 चौके और दो छक्के लगाए। दिल्ली का स्कोर-168/8
विपराज निगम ने दिखाया दम
स्टब्स के आउट होने के बाद ऐसा लगा कि दिल्ली की पारी जल्दी सिमट जाएगी, लेकिन विपराज निगम ने आक्रामक अंदाज दिखाते हुए 9 गेंदों में 12 रन बनाकर संघर्ष जारी रखा है। उन्होंने साफ कर दिया है कि मैच अभी खत्म नहीं हुआ है।
दिल्ली को लगा छठा झटका
दिल्ली कैपिटल्स को छठा झटका ट्रिस्टन स्टब्स के रूप में लगा। उन्हें एम सिद्धार्थ ने क्लीन बोल्ड किया। स्टब्स 22 गेंदों में 34 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब आठवें नंबर पर विपराज निगम बल्लेबाजी करने उतरे हैं, जबकि क्रीज पर आशुतोष शर्मा उनका साथ दे रहे हैं।
मुश्किल में दिल्ली की टीम
दिल्ली की टीम ने 10 ओवर में 5 विकेट खोकर 88 रन बना लिए हैं। दिल्ली के लिए ट्रिस्टन स्टब्स 13(11) और आशुतोष शर्मा13(12) रन बना कर खेल रहे हैं।
दिल्ली की आधी टीम पवेलियन लौटी
रवि बिश्नोई ने फाफ डु प्लेसी का महत्वपूर्ण विकेट लेकर दिल्ली कैपिटल्स को पांचवां बड़ा झटका दिया। लखनऊ सुपर जायंट्स अब पूरी तरह से मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर चुका है।
अक्षर पटेल हुए आउट
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल 11 गेंदों में 22 रन की तेजतर्रार पारी खेलने के बाद आउट हो गए। उन्हें दिग्वेश राठी ने निकोलस पूरन के हाथों कैच आउट करवाया।
दिल्ली को तीसरा झटका लगा
दिल्ली कैपिटल्स को तीसरा झटका इम्पैक्ट खिलाड़ी मनिमारण सिद्धार्थ ने दिया। उन्होंने पारी के दूसरे ओवर में समीर रिजवी को मात्र 4 रन पर आउट कर पवेलियन भेजा। अब पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए अक्षर पटेल क्रीज पर आए हैं, जो फाफ डुप्लेसिस का साथ देंगे।
दिल्ली को लगा दूसरा झटका
दिल्ली कैपिटल्स को दूसरा बड़ा झटका अभिषेक पोरेल के रूप में लगा। शार्दुल ठाकुर ने एक बार फिर अपनी घातक गेंदबाजी से उन्हें खाता खोलने का मौका नहीं दिया और पवेलियन भेज दिया। अब चौथे नंबर पर समीर रिजवी बल्लेबाजी करने उतरे हैं, जबकि फाफ डुप्लेसिस क्रीज पर डटे हुए हैं।
दिल्ली को लगा पहला झटका
दिल्ली कैपिटल्स को शुरुआती झटका शार्दुल ठाकुर ने दिया। उन्होंने पारी के पहले ही ओवर में जैक फ्रेजर मैकगर्क को सिर्फ 1 रन पर आउट कर दिया। अब तीसरे नंबर पर अभिषेक पोरेल बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं, जबकि फाफ डुप्लेसिस क्रीज पर मौजूद हैं।
लखनऊ की पारी का हुआ अंत
लखनऊ ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 209 रन बनाए। लखनऊ के लिए मार्श ने 72 और पूरन ने 75 रन बनाए। दिल्ली के लिए स्टार्क ने 3 विकेट लिए।
लखनऊ के लगातार दो विकेट गिरे
लखनऊ के लगातार दो विकेट गिर गए हैं। शाहबाज़ 9 रन बनाकर रन आउट हो गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए रवि बिश्नोई बिना खाता खोले आउट हो गए। 19 ओवर में लखनऊ का स्कोर194/8
दिल्ली ने शानदार वापसी की
लखनऊ सुपर जायंट्स की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। LSG को पांचवां झटका आयुष बडोनी के रूप में लगा, जो 5 गेंदों में 4 रन बनाकर कुलदीप यादव का शिकार बने। इसके बाद शार्दुल ठाकुर बिना खाता खोले ही आउट हो गए।
DC vs LSG Live Score: निकोलस पूरन हुए आउट
लखनऊ को चौथा झटका मिचेल स्टार्क ने दिया। उन्होंने निकोलस पूरन को 30 गेंदों में 75 रन पर पवेलियन भेज दिया। छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आयुष बडोनी क्रीज पर आए हैं, जबकि डेविड मिलर उनका साथ दे रहे हैं। 15 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 170/4 है।
DC vs LSG Live Score: कप्तान ऋषभ पंत बिना खाता खोले हुए आउट
लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत इस सीजन का अपना पहला मैच खेलने उतरे, लेकिन बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। उन्हें कुलदीप यादव की गेंद पर फाफ डु प्लेसिस ने कैच आउट किया। पंत बतौर कप्तान अपना 50वां टी20 मैच खेल रहे थे, लेकिन बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे।
मिचेल मार्श की तूफानी पारी का अंत
मिचेल मार्श 36 गेंदों में 72 रनों की शानदार पारी खेलकर पवेलियन लौट गए। उन्हें मुकेश कुमार ने अपना शिकार बनाया। अपनी इस धमाकेदार पारी के दौरान मार्श ने 6 चौके और 6 छक्के जड़े।
लखनऊ ने पूरे किए 100 रन
लखनऊ सुपर जायंट्स ने 9वें ओवर में 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। निकोलस पूरन और मिचेल मार्श दमदार बल्लेबाजी कर रहे हैं और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा रहे हैं।
DC vs LSG Live Score: पूरन और मार्श के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
मिचेल मार्श और निकोलस पूरन शानदार लय में बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों ने मिलकर सिर्फ 20 गेंदों में 52 रनों की साझेदारी पूरी कर ली है। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का स्कोर 98/1 हो चुका है और टीम मजबूत स्थिति में नजर आ रही है।
मार्श ने बनाई फिफ्टी
मार्श ने सिर्फ 21 गेंदों में 50 रन बना दिए हैं। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 4 छक्के लगाए।
DC vs LSG Live Score: लखनऊ को पहला झटका
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को पहला झटका विपराज निगम ने दिया। उन्होंने एडेन मार्करम को 15 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजा। दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज ने मिचेल मार्श के साथ पहले विकेट के लिए 46 रन की साझेदारी निभाई थी। अब तीसरे नंबर पर निकोलस पूरन बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं, जबकि मिचेल मार्श क्रीज पर डटे हुए हैं।
मार्श ने मचाया धमाल
मिचेल मार्श ने स्टार्क के दूसरे ओवर में 21 रन ठोक दिए। इस दौरान उन्होंने दो छक्के और दो चौके लगाए। दिल्ली का स्कोर 3 ओवर के बाद बिना कोई विकेट खोए 33 रन।
मार्श ने दिखाया दम
लखनऊ ने पहले ओवर में बिना कोई विकेट खोए 7 रन बना लिए हैं। दिल्ली के लिए पहला स्टार्क ने किया था।
दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर्स की लिस्ट
लखनऊ सुपर जाइंट्स इम्पैक्ट सब्सक्रिप्शन: मणिमारन सिद्धार्थ, अब्दुल समद, हिम्मत सिंह, आकाश सिंह, राजवर्धन हंगरगेकर।
दिल्ली कैपिटल्स इम्पैक्ट सब्सक्रिप्शन: करुण नायर, आशुतोष शर्मा, डोनोवन फरेरा, त्रिपुराना विजय, दर्शन नालकंडे
लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन
एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), डेविड मिलर, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन
जेक फ्रेजर-मैकगर्क, फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल (विकेट कीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार
लखनऊ सुपर जायंट्स का स्क्वॉड
अर्शिन कुलकर्णी, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, राजवर्धन हंगरगेकर, रवि बिश्नोई, शमार जोसेफ, आकाशदीप, शाहबाज अहमद, मणिमारन सिद्धार्थ, आकाश सिंह, एडेन मार्कराम, आवेश खान, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीट्जके, आर्यन जुयाल, युवराज चौधरी, मयंक यादव, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी।
दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वॉड
जेक फ्रेजर-मैकगर्क, फाफ डुप्लेसिस, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, टी नटराजन, करुण नायर, मोहित शर्मा, दुष्मंता चमीरा, अजय जादव मंडल, दर्शन नालकंडे, समीर रिजवी, डोनोवन फरेरा, त्रिपुराना विजय, मन्वंत कुमार एल, विप्रराज निगम, माधव तिवारी।
DC vs LSG Highlights: आशुतोष शर्मा की शानदार पारी की दम पर दिल्ली ने लखनऊ को 1 विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 19।3 ओवर में नौ विकेट खोकर 211 रन बनाकर मुकाबले को जीत लिया।
आशुतोष शर्मा ने दिखाया दम
डीसी की इस जीत के नायक आशुतोष शर्मा रहे, जिन्होंने 31 गेंदों में 5 चौके और 5 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 66 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। 210 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की शुरुआत खराब थी और टीम ने 65 के स्कोर पर अपने 5 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद आशुतोष ने ट्रिस्टन स्टब्स (34) और विपराज निगम (39) के साथ अहम साझेदारियां कर न सिर्फ टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया, बल्कि शानदार जीत भी दिलाई।
इससे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने निकोलस पूरन (75 रन) और मिचेल मार्श (72 रन) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत तथा दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 42 गेंदों में 87 रनों की साझेदारी के सहारे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 209/8 का मजबूत स्कोर खड़ा किया।
पूरन ने 30 गेंदों की अपनी विस्फोटक पारी में छह चौके और सात छक्के लगाए, जबकि मिचेल मार्श ने 36 गेंदों में छह चौके और छह छक्के जमाए। इनके अलावा डेविड मिलर ने नाबाद 27 रनों का अहम योगदान दिया। दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों में मिचेल स्टार्क सबसे सफल रहे, जिन्होंने 42 रन देकर तीन विकेट झटके, जबकि कुलदीप यादव ने 20 रन देकर दो विकेट हासिल किए।
संबंधित खबरें
IND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
23 mins agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
26 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
1 hr agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
1 hr agoदूसरी पारी में बेअसर रहे मोहम्मद शमी, 1 विकेट लेकर करना पड़ा संतोष
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
2 hrs agoLIVE: भारत को मिली दूसरी सफलता, प्रिंस यादव ने शिमरोन हेटमायर को किया चलता
2 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
2 hrs agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
2 hrs ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines