Indian Hockey Team: भारतीय हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने तीसरे मैच में मलेशिया को मात दी है। उन्होंने मलेशिया को 8-1 से हरा दिया। इस चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की तीसरी जीत है। इससे पहले भारत ने पहले मैच में चीन और दूसरे मैच में जापान को हराया। भारत का अगला मैच 2 सितंबर को कोरिया से खेला जाएगा।
राजकुमार ने लगाई हैट्रिक
भारत के लिए राजकुमार पाल ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने इस मैच में हैट्रिक लगाईं थी। इसके अलावा अरिजीत सिंह ने दो गोल, हरमनप्रीत सिंह, उत्तम सिंह और जुगराज ने 1-1 गोल किया। राजकुमार ने 3वें, 25वें और 33वें मिनट में तीन गोल दागे थे। इसके अलावा अराईजीत सिंह हुंडल ने भी भारत के लिए इस मैच में 2 गोल दागे। वहीं जुगराज सिंह, हरमनप्रीत सिंह और उत्तम सिंह ने भी 1-1-1 गोल किया।
ये भी पढ़ें;- IND vs BAN: टीम इंडिया के निशाने पर 92 साल पुराना रिकॉर्ड, तोड़ने उतरेगी रोहित की सेना
अंक तालिका में भारत नंबर 1
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के पॉइंट्स टेबल पर भारत पहले नंबर पर मौजूद है। भारत ने तीन मैचों में जीत हासिल की है। इसके साथ ही भारतीय हॉकी टीम के 9 अंक हो गए है। इसके अलावा प्वाइंट टेबल में दूसरे नंबर पर पाकिस्तान की हॉकी टीम है। पाकिस्तान ने अभी तक इस टूर्नामेंट में 3 मैच खेले हैं, जिसमें टीम को 1 जीत हासिल हुई है। इसके अलावा एक मैच ड्रॉ रहा था। फिलहाल पाकिस्तान के 5 अंक है।
इसके अलावा मलेशिया की तरफ से एकमात्र गोल अखिमुल्लाह अनुवर ने किया था। अखिमुल्लाह अनुवर ने 34वें मिनट में अपनी टीम के लिए एक गोल दागा था। इसके अलावा मलेशिया की तरफ से कोई खिलाड़ी गोल नहीं कर पाया था। बता दें, टॉप-4 में रहने वाली चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।
ये भी पढ़ें;- भारत का ये दिग्गज खिलाड़ी हुआ था पहली बार DRS का शिकार, जानें कब आया था ये नियम
संबंधित खबरें
IND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
31 mins agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
58 mins agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
1 hr agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
1 hr agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
2 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
4 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines