Mary Kom: भारत की स्टार मुक्केबाज खिलाड़ी मैरी कॉम ने बुधवार 30 अप्रैल को तलाक का ऐलान कर दिया है। उन्होंने पति करुंग ओनलर से आधिकारिक तौर पर तलाक की पुष्टि की। दोनों की शादी साल 2005 में हुई थी। कुछ दिन पहले ही मैरी कॉम की तलाक की खबरें सामने आई थीं। लेकिन अब उन्होंने इसकी आधिकारिक पुष्टि करते हुए सोशल मीडिया पर ऐलान कर दिया है।
मैरी कॉम का बड़ा ऐलान
तलाक से पहले मैरी कॉम के हितेश चौधरी के साथ संबंध होने की अफवाहें सामने आई थीं। हितेश मैरी कॉम फाउंडेशन के अध्यक्ष हैं। अब इन सब मामले पर मैरी कॉम ने चुप्पी तोड़ी है और कानूनी पत्र साझा करते हुए जवाब दिया है। बयान के अनुसार हितेश चौधरी या किसी और को डेट करने की उनकी अफवाहें पूरी तरह से निराधार और झूठी हैं। मैरी कॉम ने पत्र में चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दिए गए निर्देशों का पालन नहीं किया गया, तो मानहानि और निजता के कानूनों के तहत कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
मैरी कॉम ने यह भी बताया कि पिछले दो साल उनके लिए निजी तौर पर बहुत मुश्किल भरे रहे हैं। उन्होंने अपने फैंस, दोस्तों और लोगों से अपील की है कि वे उन्हें थोड़ी निजी जगह दें, जिसकी उन्हें इस समय जरूरत है।
मैरी कॉम का शानदार सफर
मैरी कॉम भारत की सबसे सफल महिला बॉक्सर मानी जाती हैं। उन्होंने 2012 में लंदन ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रचा था। इसके अलावा उन्होंने वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अब तक 6 गोल्ड समेत कुल 8 मेडल अपने नाम किए हैं। खास बात यह है कि वह वर्ल्ड चैंपियनशिप में 6 गोल्ड जीतने वाली दुनिया की इकलौती महिला बॉक्सर हैं।
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी को लेकर टीम मैनेजमेंट पर भड़के रविचंद्रन अश्विन
6 mins agoIND vs NZ: फ्री में कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड तीसरा T20I मैच LIVE?
9 mins agoहरमनप्रीत कौर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ लगाया पहला वनडे शतक
29 mins agoशाहीन अफरीदी ने की शमी की बराबरी, तोड़ा वकार यूनुस-शोएब अख्तर का रिकॉर्ड
45 mins agoअजिंक्य रहाणे ने चुनी भारत की ऑल टाइम टेस्ट प्लेइंग 11
45 mins agoरहाणे ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारत के 5 तेज गेंदबाजों का किया चयन
59 mins agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले 10 खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी कर सकती है रिलीज
1 hr agoग्रीन छोड़ 'पिंक कलर' की जर्सी पहनकर उतरी पाकिस्तानी टीम, जानिए वजह
1 hr agoक्राइस्टचर्च के हीरो तिलक वर्मा के लिए पूर्व कप्तान का बड़ा फरमान
2 hrs agoVIDEO: न्यूजीलैंड ODI सीरीज से पहले विराट कोहली ने दिखाया बल्ले का दम
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines