India vs West Indies Test Series: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज अब खत्म हो चुकी है, टीम इंडिया ने इस सीरीज को 2-0 से अपने नाम किया. शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया ने पहली टेस्ट सीरीज जीती है. इस सीरीज में टीम इंडिया की बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी और फील्डिंग काफी शानदार रही. सीरीज का दूसरा मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया, इस मैच में भारतीय टीम ने 7 विकेट जीत हासिल करके सीरीज पर कब्जा किया. वहीं इस टेस्ट मैच के बाद ड्रैसिंग रूम में एक खिलाड़ी को इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज का मेडल दिया गया.
जानें किस खिलाड़ी को मिला इम्पैक्ट प्लेयर का मेडल?
दूसरे मैच में कुलदीप यादव ने कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया था. इस मैच में कुलदीप ने कुल 8 विकेट हासिल किए थे, जिसके चलते उनको प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था. इसके अलावा पहले मैच में बल्ले और गेंद से कमाल करने वाले रवींद्र जडेजा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था. पहले मैच में जडेजा ने शानदार शतक लगाने के साथ 4 विकेट भी चटकाए थे. हालांकि इन दोनों खिलाड़ियों में से किसी को भी इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ सीरीज के लिए मेडल नहीं मिला. दरअसल इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ सीरीज का मेडल तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को दिया गया. इस सीरीज में कमाल की गेंदबाजी करते हुए सिराज ने कुल 10 विकेट चटकाए थे.
ये भी पढ़ें:-BCCI ने बदले क्रिकेट के नियम, आज से मैदान पर ऐसे बदल जाएगा जेंटलमैन गेम!
इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ सीरीज का मेडल मिलने के बाद मोहम्मद सिराज ने कहा “ये सीरीज काफी अच्छी रही, हम पहले अहमदाबाद में खेले जहां तेज गेंदबाजों को अच्छी मदद मिली थी. जिसके बाद हम दिल्ली आए जहां हमने काफी ओवर फेंके, यहां हर विकेट 5 विकेट जैसा लगा. एक तेज गेंदबाज के तौर पर जब आपको अपनी मेहनत का फल मिलता है तो आपका आत्मविश्वास बढ़ जाता है और आप फिर ड्रैसिंग रूम के खिलाड़ी भी आप बन जाते हैं, इसलिए अच्छा लगा.”
आगे सिराज ने कहा कि “मुझे खुद पर काफी गर्व महसूस हो रहा है और मैं अपने इस प्रदर्शन का आगे भी जारी रखूंगा. वैसे भी मेरा पसंदीदा फॉर्मेट टेस्ट है, यहां कई चुनौतियां होती हैं जिसमें आपको पूरे दिन शारीरिक और मानसिक रूप से मैदान पर टिके रहना पड़ता है.”
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मचाएंगे धमाल
टीम इंडिया अब ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना हो गई है, इस दौरे पर पहले दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज के लिए मोहम्मद सिराज भी भारतीय टीम का हिस्सा है. अब सिराज से टीम इंडिया को वनडे सीरीज में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मैच 19 अक्टूबर को खेला जाएगा.
ये भी पढ़ें:-IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुई टीम इंडिया, रोहित-विराट की 7 महीने बाद वापसी, देखें VIDEO
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
26 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
44 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines