हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs SA: क्या तीसरे टी-20 मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए कैसा रहेगा मौसम

India vs South Africa 3rd T2o Weather Report: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा मुकाबला बुधवार 13 नवंबर को खेला जाएगा। हालांकि इस मैच में मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है? आइए जानते हैं।

विज्ञापन

India vs South Africa 3rd T2o Weather Report: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही 4 मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला 13 नवंबर को खेला जाएगा। ये मैच सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेला जाएगा। अब तक खेले गए 2 मैच में भारत ने एक मुकाबला अपने नाम कर लिया है, जबकि दूसरा मैच मेजबान देश ने जीता था। सीरीज 1-1 से बराबर है। दोनों ही टीमें तीसरे मैच के लिए पसीने बहा रही हैं। हालांकि तीसरे मैच में मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है। आइए जानते हैं।

कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

अब तक खेले गए दो मैच में मौसम सुहाना रहा है। बारिश ने मैच में दखल नहीं दी है। वहीं तीसरे मैच में भी बारिश की दखलअंदाजी देखने को नहीं मिलेगी। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 27 डिग्री और रात का तापमान 12 डिग्री रहने की उम्मीद है। दूसरी पारी में ओस पड़ सकती है। ऐसे में टॉस जीतकर कप्तान पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकते हैं।

पिच रिपोर्ट पर एक नजर

सेंचुरियन की पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार साबित होती है। यहां कि पिच पर अक्सर गति के साथ उछाल देखने को मिलती है। ऐसे में तीसरे मैच में तेज गेंदबाजों की भूमिका अधिक होने वाली है। वहीं बल्लेबाजों को शुरुआत में थोड़ी दिक्कत होती है। लेकिन पिच पर वक्त गुजारने के बाद बल्लेबाजी के लिए राह आसान हो जाती है।

विज्ञापन

वहीं हेड टू हेड आंकड़ों पर नजर डालें तो दोनों देशों के बीच अब तक 29 टी-20 मैच खेले गए हैं। भारत ने 16 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि अफ्रीका ने 12 मैच जीते हैं। एक मुकाबला रद्द हुआ है।

साउथ अफ्रीका का दल

एडेन मार्करम (कप्तान), रयान रिकेलटन, ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, पैट्रिक क्रूगर, मार्को जानसन, एंडिले सिमलेन, गेराल्ड कोएट्जी, केशव महाराज, नकाबायोमजी पीटर, मिहलाली मपोंगवाना, डोनोवन फरेरा, ओटनील बार्टमैन, रीजा हेंड्रिक्स।

विज्ञापन

भारतीय टीम का दल

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, अवेश खान, जितेश शर्मा, विजयकुमार विशक, रमनदीप सिंह ,यश दयाल।

ये भी पढ़ें:- IPL 2025: क्या रिंकू सिंह बनेंगे KKR के नए कप्तान? सामने आया बड़ा अपडेट

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर पाकिस्तान पर भड़का पूर्व क्रिकेटर, भारत को लेकर कही बड़ी बात

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola