India vs England Ranchi Test : हैदराबाद टेस्ट गंवाने के बाद भारतीय टीम ने सीरीज में काफी शानदार वापसी की है। इंग्लैंड को विशाखापट्टनम और राजकोट टेस्ट में मुंह की खानी पड़ी है। जिसके बाद उन्हीं के देश के दिग्गज खिलाड़ियों ने अपनी टीम पर ही हमला करना शुरू कर दिया। वह भारतीय टीम की बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं राजकोट टेस्ट गंवाने के बाद अपनी टीम की आलोचना करने से भी इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी पीछे नहीं रहे। बता दें कि भारत ने विशाखापट्टनम टेस्ट में 106 रन से जीत दर्ज की थी। फिर उसके बाद राजकोट टेस्ट में टीम इंडिया ने 434 रन से जीतकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। अब सीरीज का चौथा टेस्ट 23 फरवरी से रांची में खेला जाएगा।
भारत से सीखे जीतना
रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने हैदराबाद टेस्ट गंवाने के बाद पिछले दो मैचों में कमाल का प्रदर्शन किया था। दरअसल भारतीय टीम ने पिछले दोनों टेस्ट में विस्फोटक बल्लेबाजी की थी। जिसके बाद dailymail.co.uk से बात करते हुए इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने कहा था कि भारत ने उनसे तेज खेलना सीखा है यह कहने की बजाय इंग्लैंड टीम को भारत से यह सीखना चाहिए कि टेस्ट मैच कैसे जीते जाते हैं। इसके अलावा उन्होंने सरफराज खान को लेकर कहा कि वह काफी बेहतरीन बल्लेबाज हैं और इसमें दो राय नहीं है कि भारत में हमें काफी बेहतरीन बल्लेबाज देखने को मिले हैं।
युवा खिलाड़ियों ने किया प्रभावित
डेलीमेल.को.यूके से बात करते हुए पूर्व इंग्लिश कप्तान नासिर हुसैन ने आगे कहा कि विराट कोहली और केएल राहुल के टीम में नहीं होने से भारत की बल्लेबाजी कमजोर दिखाई दे रही थी। मगर इन दोनों खिलाड़ियों के नहीं होने के बाद पता चला की इस टीम की बल्लेबाजी में कितनी गहराई है। उन्होंने बाद में यशस्वी जायसवाल को लेकर कहा कि उनमें बड़े रन बनाने की भूख दिखाई देती है। वह काफी शानदार बल्लेबाज हैं।
23 फरवरी से खेला जाएगा चौथा टेस्ट
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच रांची में खेला जाएगा। भारत रांची में जीतकर सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बनाने के इरादे से मैदान पर उतरेगा। वहीं जब रांची स्टेडियम की पिच बारे में नासिर हुसैन से पूछा गया तब उन्होंने कहा कि रांची टेस्ट की पिच पर शुरुआत में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को अधिक फायदा मिलेगा। भारत में यह देखा जाता है। इसके बाद उन्होंने कहा कि इंग्लैंड की टीम पिच को लेकर दिनेश कार्तिक और रवि शास्त्री से बात कर सकती हैं। मुझे उम्मीद है कि वह जरूर इस बारे में इंग्लिश टीम की मदद करेंगे।
ये भी पढ़ें- IND vs ENG : चौथे टेस्ट में होंगे यह ‘3 बदलाव,’ कप्तान रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ की बढ़ी टेंशन
ये भी पढ़ें- IND vs ENG: केएल राहुल की वापसी से किस खिलाड़ी का कटेगा पत्ता? Playing 11 में हो सकता है बदलाव
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
3 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
4 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
4 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
5 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
5 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
6 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
6 hrs agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
6 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines