India vs England Umpires Call Controversy: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे रांची टेस्ट मैच में अंपायर्स ने भी बड़ा कारनामा कर दिखाया है। अंपायर्स ने पहली बार भारत के खिलाफ ऐसा इतिहास रचा है। अंपायर्स के इस कारनामे को देखकर फैंस सोशल मीडिया पर बात कर रहे हैं कि रांची टेस्ट मैच के दौरान ऑन फील्ड अंपायर इंग्लैंड की टीम पर कुछ ज्यादा ही मेहरबान रहे हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के बीच अंपायर्स कॉल काफी चर्चा में है। इस सीरीज में कई बल्लेबाज अंपायर्स कॉल पर अपना विकेट गंवा रहे हैं। इसको लेकर लगातार नियमों में बदलाव की भी मांग की जा रही है। इस कड़ी में खुद अंपायर ने इतिहास रच दिया है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: रोहित शर्मा ने हासिल किया नया मुकाम, बैजबॉल अंदाज में बनाया खास रिकॉर्ड
4 बल्लेबाज हुए अंपायर्स कॉल के शिकार
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे रांची टेस्ट मैच में अंपायर्स कॉल ने भारत को गहरा घाव दिया है। इस मैच की पहली पारी में भारत के 4 बल्लेबाज अंपायर्स कॉल पर आउट हुए हैं। यह भारतीय टीम के साथ टेस्ट इतिहास में पहली बार हुआ है। आज से पहले कभी भी भारत के 4 बल्लेबाजों ने एक ही पारी में अंपायर्स कॉल के कारण अपना विकेट नहीं गवाया था, लेकिन रांची टेस्ट मैच में भारतीय टीम के नाम यह अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। भारतीय टीम इस रिकॉर्ड से खुश नहीं होगी, लेकिन अंपायर ने जबरदस्ती इस अनचाहा रिकॉर्ड को भारत के नाम दर्ज करा दिया है। इससे भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है।
https://twitter.com/CricketSatire/status/1761630759519944781
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: विवादों से घिरा है अंपायर्स कॉल, फिर भी क्यों नहीं बदले जा रहे नियम? जानें बड़ी वजह
ये 4 खिलाड़ी अंपायर्स कॉल पर हुए आउट
अंपायर्स कॉल के कारण ही रांची टेस्ट की पहली पारी में भारत का स्कोर इंग्लैंड से कम रह गया। भारतीय टीम इस पारी में 307 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। इस दौरान अंपायर्स कॉल पर आउट होने वाले 4 बल्लेबाज हैं आकाश दीप, रविचंद्रन अश्विन, शुभमन गिल और रजत पाटीदार। अंपायर्स के इस फैसले पर सबसे पहले स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल ने अपना विकेट गंवाया। गिल इस पारी में टीम इंडिया का अच्छा साथ दे रहे थे, लेकिन उन्हें 38 के स्कोर पर अंपायर्स कॉल के फैसले का शिकार होना पड़ा। अंपायर्स कॉल पर आउट होने वाले दूसरे खिलाड़ी रजत पाटीदार बने। पाटीदार की भी नजरें पिच पर जमने लगी थी, लेकिन फिर अंपायर ने उन्हें भी 17 रन के स्कोर पर आउट दे दिया।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG : रांची टेस्ट में अश्विन ने बनाया ‘महारिकॉर्ड,’ अनिल कुंबले को छोड़ा पीछे
ध्रुव जुरेल ने संभाली भारत की पारी
रविचंद्रन अश्विन रांची टेस्ट की पहली पारी में अंपायर्स कॉल पर आउट होने वाले तीसरे बल्लेबाज बने हैं। अंपायर्स कॉल के कारण खिलाड़ी को सिर्फ 1 रन के स्कोर पर पवेलियन लौटना पड़ा। इसके अलावा एक अन्य खिलाड़ी हैं अपना डेब्यू मैच खेल रहे खिलाड़ी आकाश दीप। वह भी 9 रन के स्कोर पर आउट हो गए। इन 4 झटकों से भारतीय टीम पूरी तरह से बैकफुट पर आ गई थी, लेकिन अंत में ध्रुव जुरेल ने पारी को संभाली और टीम का स्कोर 300 के पार पहुंचाया है। जुरेल की शानदार पारी के कारण टीम इंडिया मैच में वापसी करने में कामयाब रही और अब जीत के करीब पहुंच चुकी है।
संबंधित खबरें
पांचवें T20I में फ्लॉप साबित हुई अभिषेक शर्मा-संजू सैमसन की जोड़ी
24 mins agoभारत के लिए WTC 2027 फाइनल के दरवाजे कैसे खुलेंगे? जानिए पूरा समीकरण
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के साथ 'नाइंसाफी'! प्लेइंग 11 में फिर नहीं मिला मौका
1 hr ago3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, देखें IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल
1 hr agoLIVE: टीम इंडिया को लगा तीसरा झटका, किशन अर्धशतक बनाकर लौटे पवेलियन
1 hr agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
2 hrs agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
3 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
3 hrs ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
4 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines