India vs England Ranchi Test : भारत और इंग्लैंड के बीच रांची टेस्ट में ध्रुव जुरेल के बल्ले से दमदार पारी देखने को मिली। जुरेल ने नंबर 7 पर आकर भारत को मुश्किल परिस्थितियों से निकालते हुए संघर्ष भरी पारी खेली। जब दूसरे छोर से एक-एक करके बल्लेबाज पवेलियन लौट रहे थे। उस समय वह किसी योद्धा की तरह क्रीज पर जमे रहे और टेस्ट करियर का अपना हाईएस्ट स्कोर बनाकर आउट हुए। हालांकि वह अपना शतक पूरा नहीं कर पाए थे।
टॉम हार्टली की एक बेहतरीन गेंद पर वह बोल्ड हो गए और ध्रुव जुरेल के रूप में भारत का आखिरी विकेट गिरा था। बता दें कि इंग्लैंड के 353 रन के जवाब में भारत रांची टेस्ट की पहली पारी में 307 रन बनाकर ऑलआउट हो गया। वहीं इंग्लैंड के पास पहली पारी में 46 रन की बढ़त बना ली है।
नंबर 7 पर खेली दमदार पारी
रांची टेस्ट में ध्रुव जुरेल को नंबर 7 पर बल्लेबाजी करने का मौका मिला था। जिस समय ध्रुव जुरेल बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आए थे। उस समय भारतीय टीम लड़खड़ा गई थी। फिर ध्रुव जुरेल ने कुलदीप यादव के साथ पहले पारी को संभाला और अच्छी साझेदारी की। बता दें कि ध्रुव और कुलदीप यादव ने मिलकर 77 रन की अहम पार्टनरशिप की थी। हालांकि 253 पर भारत को कुलदीप यादव के रूप में 8वां विकेट गिरा था। फिर इसके बाद ध्रुव जुरेल ने आकाशदीप के साथ साझेदारी निभाई और 40 रन जोड़।
इस साझेदारी में आकाश दीप ने 9 रन का योगदान दिया था। जबकि आखिरी बल्लेबाज के रूप में आए मोहम्मद सिराज और ध्रुव जुरेल ने 14 रन जोड़े। फैंस उम्मीद कर रहे थे कि ध्रुव जुरेल यहां से अपना शतक पूरा कर लेंगे। पर 90 रन के स्कोर पर वह टॉप हार्टली की बेहतरीन गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए और 10 रन से अपना पहला शतक पूरा करने से चूक गए।
भारत 48 रन से पीछे
एक समय 177 रन पर 7 विकेट गंवा देने के बाद लग रहा था कि टीम इंडिया इंग्लैंड की पहली पारी से काफी पिछड़ जाएगा। परंतु ध्रुव जुरेल की साहस भरी पारी ने भारत की एक बार फिर रांची टेस्ट में वापसी करवाई। ध्रुव जुरेल जब बल्लेबाजी करने आए तब भारत उस समय 192 रन पीछे था। पर जब ध्रुव जुरेल आउट हुए उस समय इंग्लैंड सिर्फ 48 रन की बढ़त लेने में ही कामयाब हो पाया था। अब यहां से भारतीय गेंदबाजों पर निर्भर है कि वह इंग्लैंड को दूसरी पारी में कितनी जल्दी समेटने में कामयाब हो पाते हैं।
शोएब बशीर ने खोला पंजा
20 वर्षीय ऑफ स्पिन गेंदबाज शोएब बशीर ने रांची टेस्ट की पहली पारी में कमाल की गेंदबाजी की। उन्होंने भारत के खिलाफ पहली पारी में 5 बल्लेबाजों का शिकार किया। पहली पारी में बशीर ने 44 ओवर की गेंदबाजी की थी। जिसमें उन्होंने 119 रन देकर 5 बल्लेबाजों को आउट किया। बता दें कि शोएब बशीर के टेस्ट करियर और फर्स्ट क्लास करियर का यह पहला 5 विकेट हॉल हैं जो भारतीय सरजमी पर आया है। बशीर ने पहली पारी में यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, रवींद्र जडेजा और ध्रुव जुरेल के रूप में पांचवां विकेट अपने खाते में डाला।
ये भी पढ़ें- IPL 2024 से पहले आखिर क्यों सील हुआ राजस्थान रॉयल्स का होम ग्राउंड? वजह जानकर रह जाएंगे दंग
ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2024 में ऋषभ पंत या ध्रुव जुरेल किसको मिलेगा मौका? IPL 2024 में होगी परीक्षा
ये भी पढ़ें- IND vs ENG: ध्रुव जुरेल के मुरीद हुए जो रूट, भारतीय बल्लेबाज से तीसरे दिन ज्यादा रनों की उम्मीद
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए एक साथ 4 स्क्वॉड का होगा ऐलान, टीम इंडिया सिलेक्शन म
3 mins agoन्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत ने BCCI से की बड़ी मांग
26 mins agoहांगकांग सिक्सेस के लिए टीम इंडिया का ऐलान, भुवनेश्वर कुमार को मिली कप्तानी
1 hr agoफ्री में कैसे देखें IND vs WI पहला T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
1 hr agoस्लो ओवर-रेट पर ICC की सख्त कार्रवाई, भारत-विंडीज दोनों पर लगा जुर्माना
1 hr agoभारत-विंंडीज के बीच पहला T20 मैच कब होगा? नोट करें सभी 5 मुकाबलो का शेड्यूल
2 hrs agoटीम इंडिया के लिए खुशखबरी, प्रसिद्ध को मिलेगा न्यूजीलैंड दौरे पर मौका
2 hrs agoभारत के खिलाफ T20I सीरीज के लिए वेस्टइंडीज के स्क्वाड में हुआ बदलाव
4 hrs agoवनडे के बाद अब टी20 की बारी, वेस्टइंडीज के खिलाफ कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
4 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों के पास रणजी ट्रॉफी के जरिए टीम इंडिया में वापसी का मौका!
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines