IND vs ENG, 3rd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच आज शुरू होने वाला है। यह लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर देखने को मिलेगा। इस मुकाबले में जसप्रीत बुमराह की वापसी होने वाली है। अब मैच से पहले बुमराह और शार्दुल ठाकुर का एक वीडियो सामने आया है। इसमें ‘लॉर्ड’ ठाकुर असल में जसप्रीत के पैर पड़ते और आशीर्वाद लेते हुए नजर आ रहे हैं।
शार्दुल ठाकुर ने जसप्रीत बुमराह के पकड़े पैर
बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें खिलाड़ी लॉर्ड्स टेस्ट से पहले नेट्स में पसीना बहाते हुए नजर आ रहे हैं। इसी बीच जसप्रीत बुमराह और शार्दुल ठाकुर ने आपस में एक-दूसरे के मजे लिए। शार्दुल ने अचानक जसप्रीत के पैर पड़कर उनका आशीर्वाद लिया। इसी बीच बुमराह ने शार्दुल को देखकर कहा कि लॉर्ड्स के मैदान पर लॉर्ड मौजूद हैं।
‘मैं इनके साथ खड़ा हुआ, वहीं मैं जीत गया’
वीडियो के दौरान ही शार्दुल ठाकुर ने कहा कि जसप्रीत बुमराह के पैर छूने ही पड़ते हैं। बुमराह ने इसके बाद मजाकिया अंदाज में कुछ ऐसा कह दिया, जो सभी का दिल जीत लेगा। बुमराह ने कहा, ‘ये इनका बड़प्पन है। मैं इनके साथ खड़ा हुआ, वहीं मैं जीत गया।’ जसप्रीत और शार्दुल के बीच का यह पल फैंस को बेहद पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।
क्या शार्दुल ठाकुर को मिलेगी लॉर्ड्स टेस्ट में जगह?
शार्दुल ठाकुर को एजबेस्टन टेस्ट मैच में जगह नहीं मिली थी। उनकी जगह वॉशिंगटन सुंदर ने टीम में हिस्सा लिया था। सुंदर ने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 42 रन बनाए और दूसरी पारी में वो 12 रन पर नाबाद रहे। दूसरी पारी में गेंदबाजी के दौरान सुंदर ने इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स का महत्वपूर्ण विकेट लिया। सुंदर ने दूसरे टेस्ट मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन किया। ऐसे में शार्दुल को शायद ही टीम में जगह दी जाएगी। भारतीय टीम वॉशिंगटन के साथ ही तीसरे मुकाबले में आगे बढ़ सकती है। बता दें कि शुभमन गिल ने दूसरा मैच जीतने के बाद ऐलान किया था कि जसप्रीत बुमराह लॉर्ड्स टेस्ट खेलेंगे। अब देखना होगा कि उनके अलावा भारतीय टीम में क्या बदलाव होता है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: ‘रन मशीन’ शुभमन गिल पर लगाम लगाने का प्लान तैयार! बेन स्टोक्स का हथियार बनेगा यह गेंदबाज
संबंधित खबरें
पैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
18 mins agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
51 mins agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
1 hr agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
1 hr agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
1 hr agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
2 hrs agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
2 hrs agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
2 hrs agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
2 hrs agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines