India vs England Dharamshala Test Match England Playing 11: भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच धर्मशाला में खेला जाना है, लेकिन टेस्ट मैच से एक दिन पहले इंग्लैंड की टीम ने अपनी प्लइंग 11 का ऐलान कर दिया है। धर्मशाला टेस्ट इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड की वापसी हुई है। जबकि ओली रॉबिन्सन को रांची टेस्ट के बाद बाहर कर दिया गया है।बता दें कि ओली रॉबिन्सन ने रांची टेस्ट की पहली पारी में शानदार अर्धशतक लगाया था, लेकिन उसके बावजूद इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने धर्मशाला टेस्ट की पिच देखने के बाद तेज गेंदबाज मार्क वुड को टीम में शामिल किया है। इंग्लैंड 3 मार्च को धर्मशाला पहुंच गई थी और 4 मार्च से उन्होंने अभ्यास करना शुरू कर दिया था।
मार्क वुड की हुई वापसी
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड को धर्मशाला टेस्ट के लिए प्लइंग 11 में शामिल किया गया है। दरअसल धर्मशाला की पिच और मौसम तेज गेंदबाजों को मदद करता है। जिसके चलते इंग्लैंड ने ऑली रॉबिन्सन के स्थान पर मार्क वुड को शामिल किया है। वुड ने अभी तक इस सीरीज में भारत के खिलाफ काफी शानदार गेंदबाजी की है। उन्होंने अपनी पेस और स्विंग से भारतीय बल्लेबाजों को काफी परेशान भी किया है। जिसके चलते धर्मशाला टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम मैनेजमेंट ने वुड पर रॉबिन्सन से अधिक भरोसा जताया है।
ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2024: क्या रद्द हो जाएगा भारत-पाक मुकाबला? ICC के वीडियो ने बढ़ाई टेंशन
ऑली रॉबिन्सन रांची टेस्ट फेल
इंग्लैंड के तेज ऑली रॉबिन्सन को चौथे टेस्ट में इंग्लैंड टीम में शामिल किया गया था, लेकिन वह गेंदबाजी से कोई प्रभाव नहीं छोड़ पाए थे। रॉबिन्सन ने रांची टेस्ट की पहली पारी में 13 ओवर की गेंदबाजी की थी। जिसमें उन्होंने 4.15 की खराब इकोनॉमी से 54 रन लुटा दिए थे और कोई विकेट हासिल नहीं किया था। जबकि दूसरी पारी में रॉबिन्सन को एक भी ओवर फेंकने नहीं दिया था। हालांकि उन्होंने रांची टेस्ट की पहली पारी बल्ले से कमाल किया था।
जिस पिच पर सभी बल्लेबाज रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे उसी पिच और गेंदबाजों के सामने उन्होंने 96 गेंदों पर 58 रन की कमाल पारी खेली थी। जिसके दम पर इंग्लैंड पहली पारी में 353 रन तक पहुंचने में सफल रही थी।
ये भी पढ़ें- IND vs ENG: धर्मशाला टेस्ट पर बड़ा अपडेट, 5 नहीं 3 दिन का हो सकता है आखिरी टेस्ट मैच
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉली, जॉनी बेयरस्टो, ओली पोप, बेन डकेट, जो रूट, बेन फॉक्स, टॉम हार्टले, मार्क वुड, जेम्स एंडरसन, शोएब बशीर
संबंधित खबरें
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
42 mins ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
2 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
3 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
3 hrs agoतिलक वर्मा ने तोड़े विराट कोहली के 2 बड़े रिकॉर्ड, हासिल किया बड़ा मुकाम
4 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
4 hrs ago6 दिन में 316 रन… शाई होप ने रचा इतिहास, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
5 hrs agoविंडीज के ऐतिहासिक रन चेज के बाद भारतीय गेंदबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines