Rajkot Stadium : भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट से पहले बीसीसीआई ने बड़ा फैसला लिया है। दरअसल बीसीसीआई राजकोट स्टेडियम का नाम बदलने की तैयारियां कर रही हैं। इस मैदान का नाम 14 फरवरी को बदला जाएगा। वहीं भारत और इंग्लैंड टेस्ट मैच 15 फरवरी से शुरू होगा। इस मैदान के नए नाम का अनावरण बीसीसीआई सचिव जय शाह के द्वारा किया जाएगा। इस समारोह में भारत और इंग्लैंड टीम के खिलाड़ियों के अलावा बीसीसीआई के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे। बता दें कि राजकोट का नया नाम पूर्व फर्स्ट क्लास खिलाड़ी के नाम पर रखा जाएगा।
क्या होगा नाम
राजकोट स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड टेस्ट से पहले बीसीसीआई ने यह बड़ा फैसला लिया है। अब राजकोट स्टेडियम को 14 फरवरी के बाद से निरंजन शाह स्टेडियम के नाम से जाना जाएगा। बता दें कि निरंजन शाह ने सौराष्ट्र के लिए 1965 से 1975 के बीच 12 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं। जिसके बाद वह 40 साल तक सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव के पद पर रहे हैं।
निरंजन शाह सचिव पद के अलावा नेशनल क्रिकेट एकेडमी बेंगलुरु के अध्यक्ष भी रहे हैं। इसके अलावा निरंजन शाह बीसीसीआई सचिव पद पर भी रह चुके हैं। बता दें कि राजकोट स्टेडियम का नाम बदलने का निर्णय पिछले साल सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन की वार्षिक आम बैठक में लिया गया था। जिसमें सभी ने अपनी सहमति जताई थी।
निरंजन शाह के बेटे खेल चुके हैं आईपीएल
निरंजन शाह की तरह की उनके बेटे जयदेव शाह भी रणजी में सौराष्ट्र की तरफ से खेल चुके हैं। जयदेव शाह ने सौराष्ट्र टीम की कप्तानी भी संभाली है। जयदेव शाह ने अपने करियर में 120 फर्स्ट क्लास मुकाबले खेले हैं। जिसमें उन्होंने 5354 रन बनाए हैं। बता दें कि जयदेव शाह आईपीएल में भी खेल चुके हैं। हालांकि वर्तमान में जयदेव शाह सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं।
15 फरवरी को भारत और इंग्लैंड का मैच
14 फरवरी को इस मैदान का नाम निरंजन शाह के स्टेडियम रखा जाएगा। जिसके अगले दिन इसपर भारत और इंग्लैंड का टेस्ट मैच खेला जाएगा। बता दें कि राजकोट स्टेडियम पर पहला टेस्ट मैच 2016 में भारत और इंग्लैंड के बीच ही खेला गया था। जो ड्रॉ रहा था और एक बार फिर इस स्टेडियम का नाम बदलने के बाद पहला टेस्ट मैच भारत और इंग्लैंड के बीच ही खेला जा रहा है।
ये भी पढ़ें- IPL 2024: जसप्रीत बुमराह ने मुंबई इंडियंस को किया अनफॉलो, क्या स्टार पेसर अब छोड़ेगा MI!
ये भी पढ़ें- AUS vs WI : ऑस्ट्रेलिया में आया रसेल का तूफान, IPL से पहले KKR की हुई बल्ले-बल्ले
ये भी पढ़ें- Ranji Trophy 2024 : कोहली के शेर ने रणजी में किया कमाल, 4 गेंदों पर झटक लिए 4 विकेट
संबंधित खबरें
ऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
11 mins agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
59 mins agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
1 hr agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
1 hr agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
2 hrs agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
4 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
4 hrs agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
5 hrs agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
6 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines