Akashdeep did Big Mistake: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे रांची टेस्ट मैच में तेज गेंदबाज आकाशदीप को डेब्यू करने का मौका मिला है। भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने काफी उम्मीद के साथ खिलाड़ी को जसप्रीत बुमराह की जगह टीम में शामिल किया। रणजी ट्रॉफी में बिहार के लिए खेलने वाले खिलाड़ी आकाशदीप का रिकॉर्ड शानदार है। इसी कारण से उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेलने का मौका मिला है। लेकिन इस मैच के दौरान खिलाड़ी ने बड़ी गलती कर दी है। डेब्यू मैच में ही बिहार के लाल ने ऐसी गलती कर दी, जिससे भारत के कप्तान रोहित शर्मा नाराज हो गए हैं। चलिए आपको बताते हैं आकाशदीप से हिटमैन क्यों हुए नाराज।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: बिहार के लाल ने किया डेब्यू, जानें रणजी ट्रॉफी में कैसा है खिलाड़ी का प्रदर्शन
आकाशदीप ने क्या गलती की
आकाशदीप भारत की टेस्ट टीम के लिए डेब्यू करने वाले 313वें खिलाड़ी बने हैं। जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में खिलाड़ी पर भरोसा जताया गया और इंग्लैंड के खिलाफ अहम मुकाबले में मौका दिया गया है। इस मैच में आकाशदीप अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। वह अपनी तीखी गेंदबाजी से बल्लेबाजों को परेशान भी कर रहे हैं, लेकिन इस क्रम में उन्होंने एक ऐसी गलती कर दी है, जिससे रोहित शर्मा खफा हो गए हैं। बता दें कि पारी के चौथे ओवर में गेंदबाजी के लिए रोहित शर्मा ने आकाशदीप को बुलाया। इस ओवर की पांचवीं गेंद पर स्ट्राइक पर जैक क्रॉली थे। आकाशदीप ने शानदार गेंद डाली और बल्लेबाज को बोल्ड कर दिया। भारत के करोड़ों फैंस एक साथ झूम उठे कि आकाशदीप ने डेब्यू मैच में ही इंग्लिश बल्लेबाज को चारों खाने चित कर दिया है।
https://twitter.com/cric8Rishi/status/1760885928317403547
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: रांची टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग 11 आई सामने, एक खिलाड़ी टीम से बाहर
रोहित शर्मा हुए गेंदबाज से नाराज
जैक क्रॉली के बोल्ड होने के बाद भारतीय फैंस खुशी से झूम ही रहे थे कि अंपायर नो बॉल चेक करने लगे। बाद में पता चला कि आकाशदीप ने नो बॉल डाल दी है। यह गेंद नो बॉल थी, इसके कारण से बल्लेबाज आउट नहीं हुआ। करोड़ों फैंस की खुशी एक ही झटके में गम में बदल गई। इससे भारत के कप्तान नाराज हो गए हैं। भारतीय टीम इंग्लैंड की टीम को शुरुआती झटके देने के लिए सोच रही थी, लेकिन आकाशदीप ने नो बॉल डालकर खिलाड़ी को जीवनदान दे दिया। नो बॉल होने के बाद कप्तान रोहित शर्मा के चेहरे पर भी उदासी छा गई है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG : रांची और रोहित शर्मा का रिश्ता है पुराना, आंकड़ों ने उड़ाई अंग्रेजों की नींद
आकाशदीप ने सुधारी अपनी गलती
आकाशदीप ने बाद में अपनी गलती सुधार ली थी। खिलाड़ी को पारी के 10वें ओवर में फिर से गेंद थमाई गई थी। इस ओवर में उन्होंने 2-2 विकेट लेकर इंग्लैंड की कमर तोड़ दी। इंग्लैंड ने 47 के स्कोर पर ही 2 विकेट गंवा दिए। आकाशदीप ने पहले तो बेन डकेट को चलता कर दिया फिर उन्होंने ओली पोप को भी पवेलियन की राह दिखा दी। इतना ही नहीं खिलाड़ी ने जिस बल्लेबाज को जीवनदान दिया था, बाद में उन्हें भी बोल्ड कर अपना बदला पूरा कर लिया।
संबंधित खबरें
मनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
3 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
3 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
4 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
4 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
5 hrs agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
5 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
6 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
6 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
7 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines