India vs England: भारत के तेज गेंदबाज आकाश दीप ने रांची टेस्ट मैच में कमाल कर दिखाया है। बिहार के लिए रणजी ट्रॉफी खेलने वाले खिलाड़ी आकाश दीप ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के दौरान ड्रीम डेब्यू किया है। खिलाड़ी ने इंग्लैंड को एक ही ओवर में 2 झटके देकर बैकफुट पर खड़ा कर दिया था। आकाश ने पहले तो बेन डकेट को 11 रन पर आउट कर दिया था, फिर खिलाड़ी ने ओली पोप को बिना खाता खोले ही पवेलियन की राह दिखा दी। इसके बाद में आकाश ने जैक क्रॉली को भी आउट कर दिया, बावजूद इसके आकाश दीप खुश नहीं हैं। इस मैच के बाद उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया है। चलिए आपको बताते हैं आकाश को किस बात का दुख है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG 4th Test Live: जो रूट की शतकीय पारी ने बढ़ाई भारत की टेंशन, भारत को विकेट की तलाश
क्यों आंसू नहीं रोक पाए आकाश दीप
आकाश दीप ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले दिन का खेल खत्म होने तक 70 रन देकर 3 विकेट झटक लिए हैं। भारत को जब-जब विकेट की जरूरत थी, खिलाड़ी ने टीम को सफलता दिलाई है। इस शानदार प्रदर्शन के बाद उन्होंने कहा कि मुझे एक बात का अफसोस है। आकाश ने कहा मेरे पापा चाहते थे कि मैं अपने जीवन में कुछ अच्छा करूं, ताकि मेरे पापा का नाम हो। लेकिन मैं उनके जीवित रहते कुछ भी नहीं कर सका, अब मैं टीम इंडिया के लिए खेल रहा हूं तो मेरे पापा जीवित नहीं है। मुझे इस बात का काफी खेद है। इतना कहते ही खिलाड़ी के आंख से आंसू बहने लगे, उन्होंने अपनी इस पारी को अपने पिता के लिए समर्पित किया है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: जो विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर नहीं कर पाए, क्या अब वो सरफराज खान कर दिखाएंगे?
मैंने कभी नहीं सोचा था- आकाश
आकाश दीप ने कहा कि बचपन में सभी बच्चे क्रिकेट खेलते थे, तो मेरा भी क्रिकेट खेलने का मन करता था। मैंने कभी सोचा नहीं था कि मैं एक दिन टीम इंडिया के लिए खेल पाउंगा। यह मेरे लिए किसी सपने की तरह है। यह मेरे लिए खुशी से अधिक एक जिम्मेदारी है, जिसे मैं अच्छी तरह निभाना चाहता हूं। टीम ने मुझपर भरोसा जताया है, जिस मैं जीतना चाहता हूं।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: आकाश दीप की नो बॉल, बुमराह की आई याद; रोहित शर्मा ने उठाया पर्दा, देखें फैंस का रिएक्शन
तराजू पर खड़ा है रांची टेस्ट
बता दें कि आकाश दीप भारत की टेस्ट टीम के लिए डेब्यू करने वाले 313वें खिलाड़ी बने हैं। बीते दिन भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने आकाश को टीम इंडिया का कैप देकर उन्हें डेब्यू कराया था। इस मैच में भारत के दिग्गज खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह टीम से बाहर हैं। वह लंबे समय से भारतीय टीम के हिस्सा थे, इसी कारण से उन्हें रांची टेस्ट मैच से आराम दिया गया है। उनकी जगह टीम में शामिल हुए आकाश दीप ने भी अपने प्रदर्शन से टीम को खूब प्रभावित किया है।
संबंधित खबरें
मनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
1 hr agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
1 hr agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
2 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
2 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
3 hrs agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
3 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
3 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
5 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines