India vs England 5th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला ओवल में खेला जा रहा है। टीम इंडिया के पास मैच को जीतकर सीरीज को 2-2 की बराबरी पर खत्म करने का सुनहरा मौका है। दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी करके टीम इंडिया के पास अच्छी बढ़त हासिल करने का मौका है। दूसरे दिन इंग्लैंड की पहली पारी 247 रनों पर सिमट गई थी। जो रूट ने पहली पारी में 29 रन बनाए और मोहम्मद सिराज ने उनको पवेलियन का रास्ता दिखाया। हालांकि 29 रनों की पारी के साथ ही जो रूट ने अब महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के एक खास रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है।
सचिन से आगे निकले जो रूट
पहली पारी में जो रूट ने 29 रन बनाए। जो रूट अब टेस्ट क्रिकेट में घर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। जबकि सचिन तेंदुलकर तीसरे पायदान पर खिसक गए हैं। जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के अलग-अलग मैदान पर 7220 रन बनाए हैं। जबकि सचिन तेंदुलकर ने भारत में बल्लेबाजी करते हुए टेस्ट क्रिकेट में 7216 रन बनाए थे। वहीं लिस्ट में पहले नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज रिकी पोंटिंग का नाम आता है। जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में 7578 रन बनाए थे। हालांकि जो रूट, रिकी पोंटिंग के इस रिकॉर्ड को भी तोड़ सकते हैं।
दूसरे दिन टीम इंडिया ने हासिल की 52 रनों की बढ़त
दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक टीम इंडिया ने 2 विकेट खोकर 75 रन बना लिए थे। टीम इंडिया को केएल राहुल 7 रन और साईं सुदर्शन 11 रन के रूप में 2 बड़े झटके लगे। हालांकि यशस्वी जायसवाल ने दूसरे दिन कमाल की बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया। छक्का लगाकर जायसवाल ने अपना अर्धशतक पूरा किया। इससे पहले जायसवाल कई पारियों से फ्लॉप साबित हो रहे थे। फिलहाल जायसवाल 51 और आकाश दीप 4 रन बनाकर नाबाद हैं। दूसरे दिन इंग्लैंड की तरफ से गेंदबाजी करते हुए जोश टंग और गस एंटकिसन ने 1-1 विकेट चटकाया था।
ये भी पढ़ें:-IND vs ENG: DSP सिराज ने तोड़ दिया जसप्रीत बुमराह का बड़ा कीर्तिमान, इंग्लैंड में नया शहंशाह बना स्टार गेंदबाज
संबंधित खबरें
Asian Games 2026: भारत ने पाकिस्तान को हराकर फाइनल में बनाई जगह, 4-3 से जीता मुकाबला
6 mins agoटीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर रचा इतिहास, सेमीफाइनल में बने एक साथ 10 बड़े रिकॉर्ड
10 mins agoआज आएगा ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल, जानें भारत में कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव
49 mins agoजसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, विराट-रोहित को पछाड़कर T20I में बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoएशियन गेम्स में ईशान किशन ने रचा इतिहास, 80 रनों की तूफानी पारी के साथ बनाया बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoAsian Games 2026: श्रीलंका को रौंदकर टीम इंडिया ने फाइनल में की एंट्री, दर्ज की 124 रनों से बड़ी जीत
2 hrs agoAsian Games 2026: भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबले का ऐलान, 3 अक्टूबर को गोल्ड मेडल के लिए होगी भिड़ंत
2 hrs agoगुवाहाटी में 811 रन और 5 शतकों के साथ रिकॉर्ड्स की बारिश, रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने रचा नया इतिहास
2 hrs ago'ये क्रिकेट नहीं...', टीम इंडिया के 400+ रन चेज के बावजूद खुश नहीं गौतम गंभीर! दिया बड़ा बयान
3 hrs agoरोहित शर्मा ने शतक जड़ने के बाद क्यों किया अजीबोगरीब सेलिब्रेशन? खुद बताया कारण
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines