India vs England 4th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का चौथा टेस्ट मैच रांची में खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया के नए स्टार खिलाड़ी सरफराज खान ने ये कहकर इंग्लैंड के खिलाड़ी शोएब बशीर के मजे लिए कि इसको तो हिंदी आती ही नहीं। जिसके बाद शोएब बशीर ने भी सरफराज खान को मजेदार जवाब दिया। जो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें, मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड की टीम 353 रनों पर ऑलआउट हुई।
शोएब बशीर ने सरफराज को दिया मजेदार जवाब
दरअसल मैच के दूसरे दिन जब इंग्लैंड की तरफ से शोएब बशीर और जो रूट बल्लेबाजी कर रहे थे। तब फील्डिंग करते वक्त सरफराज खान को कहते हुए सुना गया कि इसको तो हिंदी आती ही नहीं। जिसके बाद शोएब बशीर ने जवाब दिया कि थोड़ी-थोड़ी आती है हिंदी। सोशल मीडिया पर अब ये पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रही है। यूजर्स भी इस पोस्ट पर काफी मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करके लिखा इसको तो बैटिंग भी नहीं आती।
वहीं दूसरे यूजर ने लिखा क्या फायदा थोड़ी-थोड़ी हिंदी आने का जब खाता ही नहीं खोल पाया। जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा खेलना आना चाहिए भाषा का क्या काम। दरअसल बल्लेबाजी के दौरान शोएब बशीर बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे। रवींद्र जडेजा ने शोएब बशीर को पवेलियन भेजा था। बशीर के आउट होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इंग्लिश खिलाड़ी के मजे लेने शुरू किए थे।
पहली पारी में इंग्लैंड ने बनाए 353 रन
रांची टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने पहली पारी में 353 रन बनाए है। इंग्लैंड की तरफ से जो रूट सबसे ज्यादा 122 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके अलावा ओली रॉबिन्सन ने इस पारी में अपने टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक जड़ा। ओली रॉबिन्सन ने पहली पारी में 58 रनों की अहम पारी खेली। वहीं भारतीय टीम की तरफ से गेंदबाजी करते हुए रवींद्र जडेजा ने 4, आकाश दीप ने 3 और मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट हासिल किए।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: ड्रीम डेब्यू के बाद भी खुश नहीं हैं आकाश दीप, बताई खास वजह
ये भी पढ़े:- IND vs ENG: जो विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर नहीं कर पाए, क्या अब वो सरफराज खान कर दिखाएंगे?
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG 4th Test Live: पहले सेशन का खेल खत्म, भारत का स्कोर 34/1
संबंधित खबरें
मनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
1 hr agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
1 hr agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
2 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
2 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
3 hrs agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
3 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
3 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
5 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines