India vs England 4th Test: भारतीय टीम ने रांची टेस्ट मैच में इंग्लैंड को हराकर सीरीज पर कब्जा कर लिया है। अब टीम इंडिया ने 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। रांची टेस्ट मैच में टीम इंडिया की जीत के ‘नायक’ ध्रुव जुरेल रहे हैं। ध्रुव जुरेल ने रांची टेस्ट मैच की पहली और दूसरी पारी में अहम पारियां खेली। पहली पारी में ध्रुव जुरेल द्वारा खेली गई 90 रनों की पारी बेहद खास रही। जिसके दम पर टीम इंडिया ने मैच में अच्छी वापसी की थी। इसके बाद दूसरी पारी में भी चौथे दिन ध्रुव जुरेल तब तक खेलते रहे जब तक टीम इंडिया को जीत नहीं मिली।
टीम इंडिया के लिए अहम साबित हुई ध्रुव जुरेल की पारियां
पहली पारी में टीम इंडिया की बल्लेबाजी थोड़ी लड़खड़ाती हुई देखी गई थी। एक के बाद एक विकेट गिरने के बाद पहली पारी में टीम इंडिया थोड़ी मुश्किल में दिखाई दे रही थी। जिसके बाद ध्रुव जुरेल ने न सिर्फ भारतीय पारी को संभाला बल्कि 90 रनों की अहम पारी भी खेली।
हालांकि ध्रुव अपने शतक से चूक गए लेकिन ये 90 रनों की पारी टीम इंडिया को रांची टेस्ट में वापस लाई। जिसके चलते टीम इंडिया पहली पारी में 300 के पार रन बनाने में कामयाब रही थी। इसके बाद दूसरी पारी में भी टीम इंडिया को 3 झटके बेहद जल्द लग गए थे। इसके बाद ध्रुव जुरेल, शुभमन गिल के साथ मिलकर पारी को संभाला और टीम इंडिया को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। ध्रुव के इस शानदार प्रदर्शन के चलते उनको ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ भी चुना गया।
ऋषभ पंत और ईशान किशन के लिए खतरा बनेंगे ध्रुव
ऋषभ पंत कार एक्सीडेंट के बाद से टीम इंडिया से बाहर चल रहे है जिसके बाद से टीम इंडिया को एक बेहतर विकेटकीपर बल्लेबाज की तलाश थी। हालांकि अब ऋषभ पंत भी वापसी के लिए तैयार हैं लेकिन वापसी के बाद उनका फॉर्म कैसा होगा ये बड़ी बात होगी। इसके अलावा बात अगर ईशान किशन की करे तो वो साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज से आराम लेने के बाद से टीम इंडिया से बहाहर चल रहे हैं और इस बीच उन्होंने रणजी ट्रॉफी 2024 में भी कोई मैच नहीं खेला हैं।
लेकिन इस बीच इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ध्रुव जुरेल को टीम इंडिया के डेब्यू करने का मौका मिला और ध्रुव डेब्यू मैच के बाद से ही छा गए। बल्लेबाजी के साथ-साथ ध्रुव विकेटकीपिंग में भी कमाल कर रहे हैं। जिसके बाद अब उनका टीम इंडिया में आगे भी बने रहना तय माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को हराया, यहां जानें जीत के 5 फैक्टर
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: ध्रुव जुरेल का सुनील गावस्कर के बयान पर आया रिएक्शन, MS Dhoni से की थी तुलना
संबंधित खबरें
लगातार तीसरी पारी में फेल हो गए यशस्वी जायसवाल, गिल-गंभीर की बढ़ी परेशानी
50 mins agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20I?
54 mins agoक्या हैमिलटन में टीम इंडिया की जर्सी में आखिरी बार खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार?
1 hr agoध्रुव जुरेल ने खेली शानदार पारी, नाबाद 99 रन बनाकर कराया इंडिया ए का कमबैक
2 hrs agoहांगकांग सिक्सेस में टीम इंडिया को मिली लगातार तीसरी हार
2 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर बैठ सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
3 hrs agoहांगकांग सिक्सेस 2026 में टीम इंडिया को UAE के खिलाफ 6 विकेट से मिली हार
4 hrs agoभारतीय ODI स्क्वाड में बदलाव, प्रसिद्ध की जगह आकिब नबी की टीम में एंट्री
5 hrs agoदेवदत्त पडिक्कल का तूफानी प्रदर्शन जारी, 3 पारियों में बना डाले 311 रन
6 hrs agoटीम इंडिया पर जीत का जश्न मनाकर ट्रोल हुए पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines