India vs England 4th Test Day 4: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा मैच रांची में खेला गया। इस मैच को टीम इंडिया ने 5 विकेट से अपने नाम कर लिया है। इस मैच को जीतने के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। रांची टेस्ट मैच में भारतीय टीम की जीत के हीरों आर अश्विन से लेकर ध्रुव जुरेल और शुभमन गिल जैसे खिलाड़ी रहे हैं। दूसरी पारी में टीम इंडिया की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा 55 रन, शुभमन गिल नाबाद 52 और ध्रुव जुरेल ने भी नाबाद 39 रनों की पारी खेली।
दूसरी पारी में 145 पर ढेर हुई थी इंग्लैंड
रांची टेस्ट मैच में पहली पारी के बाद लग रहा था कि इंग्लैंड की टीम मैच को जीत सकती है लेकिन तीसरे दिन भारतीय टीम ने शानदार वापसी की। तीसरे दिन इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में महज 145 रनों पर ही ढेर हो गई थी। दूसरी पारी में इंग्लैंड का कोई भी बल्लेबाज भारतीय स्पिनर्स का डटकर सामना नहीं कर पाया और लगातार मेहमान टीम के विकेट गिरते चले गए। इंग्लैंड की तरफ से दूसरी पारी में जैक क्रॉली ने सबसे ज्यादा 60 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा जॉनी बेयरस्टो ने 30 रन बनाए थे।
भारतीय स्पिनर्स का दिखा जलवा
दूसरी पारी में भारतीय टीम के स्पिनर्स इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर हावी दिखे। दूसरी पारी में इंग्लैंड की पूरी टीम को भारतीय स्पिन गेंदबाजों ने ही आउट किया था। दूसरी पारी में टीम इंडिया की तरफ से आर अश्विन और कुलदीप यादव ने कमाल की गेंदबाजी की। आर अश्विन ने 5 और कुलदीप यादव ने 4 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा रवींद्र जडेजा ने भी एक विकेट हासिल किया था। बता दें, अगर टीम इंडिया आज रांची टेस्ट मैच को जीत लेती है तो वो इस सीरीज को भी अपने नाम कर लेगी।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: ध्रुव जुरेल को लेकर वीरेंद्र सहवाग की पोस्ट पर छिड़ी बहस, हो गए ट्रोल
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: DRS पर छिड़ा नया विवाद, अब पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर ने दिया बदलाव का सुझाव
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: ‘हीरो नहीं बनने का’ रोहित शर्मा ने दी सरफराज खान को वॉर्निंग, वायरल हुआ Video
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
21 mins agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
56 mins agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
1 hr agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
2 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
2 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
3 hrs agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
4 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines