India vs England 4th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में आकाश दीप ने टीम इंडिया के लिए अपना टेस्ट डेब्यू किया। रांची टेस्ट के पहले दिन पहले सेशन में आकाश दीप इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे थे। जिससे उनका टेस्ट डेब्यू मैच भी खास बन गया। पहले दिन आकाश दीप ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट अपने नाम किए थे। अपनी शानदार गेंदबाजी की सफलता का श्रेय आकाश दीप ने टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को दिया है। हालांकि बुमराह रांची टेस्ट मैच से बाहर हैं लेकिन उनका काम अब आकाश दीप करके दिखा रहे हैं।
कौनसी थी वो सलाह, जो आई आकाश दीप के काम
पहले दिन सफल गेंदबाजी करने के बाद आकाश दीप ने बताया कि कैसे अपने डेब्यू से पहले जसप्रीत बुमराह की सलाह ने उन्हें रांची में इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में भारत को शीर्ष पर पहुंचाने में मदद की। आकाश दीप ने कहा कि घरेलू क्रिकेट में गेंद की लंबाई कुछ फुट ज्यादा होती है। बुमराह भाई ने मुझे बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गेंद की लंबाई थोड़ी कम होती है क्योंकि बल्लेबाज यहां गेंद का पीछा करना चाहते हैं। इसलिए मेरी योजना सिर्फ अपनी लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी करने की थी। इसके अलावा बुमराह ने उन्हें छोटी गेंदें फेंकने के लिए कहा था। जिसके चलते आकाश दीप द्वारा गेंदबाजी के दौरान काफी छोटी गेंद देखने को मिली थी।
शानदार रहा आकाश दीप का डेब्यू
घरेलू क्रिकेट और इंग्लैंड लायंस के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करने के बाद आकाश दीप को टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला। आकाश दीप का टेस्ट डेब्यू काफी शानदार रहा है। दरअसल टीम इंडिया के धाकड़ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को रांची टेस्ट मैच से आराम दिया गया है। जिसके चलते आकाश दीप को डेब्यू करने का मौका मिला। आकाश दीप ने इस मौके का काफी अच्छा फायदा उठाया।
पहले दिन महज 6 ओवर के अंदर ही आकाश दीप ने 3 विकेट अपने नाम कर लिए थे। आकाश दीप को अपने दूसरे ही ओवर में पहली टेस्ट विकेट मिली थी जब उन्होंने जैक क्रॉली का स्टंप उखाड़ दिया था लेकिन बाद में अंपायर ने इस गेंद को नो-बॉल करार दिया था। हालांकि इसके बाद आकाश दीप को अपने पहले टेस्ट विकेट के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा था। आकाश दीप ने एक ही ओवर में दो विकेट झटके थे।
दूसरे दिन 353 पर ढेर हुई इंग्लैंड
पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड टीम ने 353 रन बनाए। इंग्लैंड की तरफ से जो रूट ने सबसे ज्यादा 122 रनों की पारी खेली। इसके अलावा ओली रॉबिन्सन ने 58 रन बनाए थे। वहीं भारत की तरफ से गेंदबाजी करते हुए रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए थे। इसके अलावा आकाश दीप ने 3 विकेट अपने नाम दर्ज किए।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: ‘इसको तो हिंदी आती ही नहीं’ सरफराज खान ने शोएब बशीर के लिए मजे
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: ड्रीम डेब्यू के बाद भी खुश नहीं हैं आकाश दीप, बताई खास वजह
संबंधित खबरें
मनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
18 mins agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
19 mins agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
1 hr agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
1 hr agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
2 hrs agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
2 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
2 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
4 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines